पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें-आईपीएल-11 में स्पिनरों ने विराट कोहली को 14 मैच में 8 बार आउट किया है
- राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल-11 में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई
जयपुर. आईपीएल-11 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 30 रन से हराया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। जबकि, बेंगलुरु दौड़ से बाहर हो गई। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु 19.2 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। एबी डिविलियर्स ने 53 रन की पारी खेली। ये सीजन में उनकी छठी और कुल 28वीं फिफ्टी लगाई। श्रेयस गोपाल ने 4 विकेट लिए। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में तीसरी फिफ्टी लगाई। उमेश यादव ने 3 विकेट लिए।
बेंगलुरु की खराब शुरुआत
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। विराट कोहली को 4 रन पर कृष्णप्पा गौतम ने बोल्ड कर दिया। उनके बाद पार्थिव पटेल 33 और मोईन अली 1 रन पर आउट हुए। पटेल ने एबी डिविलियर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। श्रेयस गोपाल ने पार्थिव, मोईन और मंदीप को आउट किया। कॉलिन डी ग्रैंडहोम 2 रन पर ईश सोढ़ी का शिकार बन गए। सरफराज खान 7 और उमेश यादव 0 रन पर बेन लाफलिन की गेंद पर आउट हुए।
शून्य पर आउट हुए जोफ्रा आर्चर
- जोस बटलर की अनुपस्थिति में ओपनिंग करने मैदान पर आए जोफ्रा आर्चर कुछ खास नहीं कर पाए। जब टीम का स्कोर 2 रन था तभी वे आउट हो गए। उन्हें शून्य पर उमेश यादव ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया। उनके बाद उमेश यादव ने 14वें ओवर में लगातार दो गेंद पर अजिक्य रहाणे (33) और संजू सैमसन (0) को आउट किया। हेनरिच क्लासेन ने आखिरी के ओवरों में 21 गेंद पर 32 रन बनाए।
राजस्थान ने तीन बदलाव किए
- राजस्थान ने तीन बदलाव करते हुए हेनरिच क्लासेन, बेन लाफलिन और श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल किया। स्टुअर्ट बिन्नी को टीम से बाहर किया गया। जबकि, बेन स्टोक्स, जोस बटलर टीम से पहले ही बाहर हो गए हैं। दोनों टेस्ट मैच की तैयारी के लिए वापस अपने देश इंग्लैंड जा चुके हैं। बटलर ने टीम के लिए 548 रन बनाए हैं। उन्होंने लगातार पांच मैच में फिफ्टी भी लगाई थी। बेंगलुरु ने टीम मेंं कोई बदलाव नहीं किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| विराट कोहली बो. गौतम | 4 | 9 | 0 | 0 |
| पार्थिव पटेल स्टं. क्लासेन बो. गोपाल | 33 | 21 | 3 | 2 |
| एबी डिविलियर्स स्टं. क्लासेन बो. गोपाल | 53 | 35 | 7 | 0 |
| मोईन अली कै. एंड बो. गोपाल | 1 | 2 | 0 | 0 |
| मंदीप सिंह स्टं. क्लासेन बो. गोपाल | 3 | 4 | 0 | 0 |
| कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. रहाणे बो. सोढ़ी | 2 | 3 | 0 | 0 |
| सरफराज खान कै. क्लासेन बो. लाफलिन | 7 | 8 | 1 | 0 |
| टिम साउदी कै. गौतम बो. उनादकट | 14 | 17 | 2 | 0 |
| उमेश यादव बो. लाफलिन | 0 | 1 | 0 | 0 |
| मोहम्मद सिराज कै. गौतम बो. उनादकट | 14 | 12 | 2 | 0 |
| युजवेंद्र चहल नॉट आउट | 0 | 4 | 0 | 0 |
रन: 134/10, ओवर: 19.2, एक्स्ट्रा: 3.
विकेट: 20/1, 75/2, 77/3, 85/4, 98/6, 108/7, 108/8, 128/9, 134/10.
बॉलिंग: कृष्णप्पा गौतम:2-0-6-1, जोफ्रा आर्चर: 4-0-37-0, बेन लाफलिन: 2-0-15-2, जयदेव उनादकट: 3.2-0-27-2, श्रेयस गोपाल: 4-0-16-4, ईश सोढ़ी: 4-0-31-1.
राजस्थान रॉयल्स: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| राहुल त्रिपाठी नॉट आउट | 80 | 58 | 5 | 3 |
| जोफ्रा आर्चर कै. पार्थिव बो. उमेश | 0 | 4 | 0 | 0 |
| अजिंक्य रहाणे एलबीडब्ल्यू बो. उमेश | 33 | 31 | 3 | 0 |
| संजू सैमसन कै. मोईन बो. उमेश | 0 | 1 | 0 | 0 |
| हेनरिच क्लासेन कै. मोईन | 32 | 21 | 3 | 1 |
| कृष्णप्पा गौतम रन आउट (पार्थिव/साउदी) | 14 | 5 | 0 | 2 |
रन: 164/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.
विकेट: 2/1, 101/2, 101/3, 149/4, 164/5.
बॉलिंग: युजवेंद्र चहल: 4-0-26-0, उमेश यादव: 4-1-25-3, मोईन अली: 2-0-19-0, टिम साउदी: 4-0-37-0, मोहम्मद सिराज: 4-0-33-1, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 2-0-23-0.
राजस्थान रॉयल्स: राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, बेन लाफलिन, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मंदीप सिंह, सरफराज खान, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
अंक तालिका (53 मैच तक)
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 9 | 4 | 18 | +0.319 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.220 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.091 |
| राजस्थान रॉयल्स | 14 | 7 | 7 | 14 | -0.246 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 6 | 7 | 12 | +0.384 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.129 |
| किंग्स इलेवन पंजाब | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.490 |
| दिल्ली डेयरडेविल्स | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.228 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.