पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2018 Royal Challengers Bangalore Vs Sunrisers Hyderabad 51st Match In Bengaluru Live And Updates

SRH vs RCB: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए विराट की टीम का जीतना जरुरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- केन विलियम्सन 45 रन बनाने के साथ ही आईपीएल में 1,000 रन पूरे कर लिए

- एबी डिविलियर्स ने इस सीजन में पांचवीं और कुल 27वीं फिफ्टी लगाई

 

बेंगलुरु.  आईपीएल-11 के 51वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु अंक तालिका में सातवें से पाचवें स्थान पर पहुंच गई। 219 रन के जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन ही बना सकी। कप्तान केन विलियम्सन ने 81 और मनीष पांडेय ने 62 रन बनाए। विलियम्सन की इस सीजन में ये आठवीं फिफ्टी है। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 218 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने 69 और मोईन अली ने 65 रन की पारी खेली। 

 

अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची बेंगलुरु

- विराट कोहली की टीम इस मैच को जीतकर 2 अंक हासिल किए। अब उसके 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच को जीतना जरुरी था। वहीं, हैदराबाद 18 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।

- मोईन ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। डिविलियर्स को उनकी फिफ्टी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले 2017 में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 191 रन बनाए थे।

 

विलियम्सन-मनीष ने की शतकीय साझेदारी

- लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। एलेक्स हेल्स और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। उसके बाद हेल्स 37 और धवन 18 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के आउट होने के बाद विलियम्सन और मनीष पांडेय ने 135 रन की साझेदारी की।

 

राशिद खान ने कोहली को बोल्ड किया

- टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके पहले ओवर में ही विकेट गिर गए। पार्थिव पटेल को 1 रन पर संदीप शर्मा ने आउट किया। उसके बाद राशिद खान ने कप्तान विराट कोहली को 8 रन पर बोल्ड कर दिया। मंदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए।

- डिविलयर्स और मोईन अली ने बासिल थम्पी के पहले ओवर में 19 रन बनाए। डिविलियर्स ने थम्पी के दूसरे ओवर में 105 मीटर का एक छक्का लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने आखिरी के ओवरों में 17 गेंद पर 40 रन बनाए। 

 

सबसे मंहगे गेंदबाज बने थम्पी

- बासिल थम्पी के 4 ओवर में आज 70 रन बने। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। वे टी-20 इतिहास में भारत के सबसे मंहगे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले बेंगलुरु के श्रीनाथ अरविंद ने 2011 में 69 रन दिए थे।

 

टी-20 में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज

नाम रन टीम साल
बासिल थम्पी 70 सनराइजर्स हैदराबाद 2018
श्रीनाथ अरविंद 69 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2011
बी. अखिल 67 कर्नाटक 2010
ईशांत शर्मा 66 सनराइजर्स हैदराबाद 2013

 

सनराइजर्स हैदराबाद: स्कोरबोर्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
शिखर धवन कै. एंड बो. चहल 18 15 0 2
एलेक्स हेल्स कै. डिविलियर्स बो. मोईन 37 24 2 3
केन विलियम्सन कै. ग्रैंडहोम बो. सिराज 81 42 7 5
मनीष पांडेय नॉट आउट 62 38 7 2
दीपक हुड्डा नॉट आउट 1 1 0 0

रन: 204/3, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.

विकेट: 47/1, 64/2, 199/3.

बॉलिंग: उमेश यादव: 4-0-31-0, टिम साउदी:4-0-45-0, युजवेंद्र चहल: 4-0-28-1, मोहम्मद सिराज: 4-0-43-1, मोईन अली: 2-0-21-1, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 2-0-34-0.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्कोरबोर्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
पार्थिव पटेल कै. कौल बो. संदीप 1 4 0 0
विराट कोहली बो. राशिद 12 11 2 0
एबी डिविलियर्स कै. धवन बो. राशिद 69 39 12 1
मोईन अली कै. श्रीवत्स बो. राशिद 65 34 2 6
कॉलिन डी ग्रैंडहोम नॉट आउट 38 15 1 4
मंदीप सिंह कै. धवन बो. कौल 4 6 0 0
सरफराज खान नॉट आउट 22 8 3 1
टिम साउदी नॉट आउट 1 1 0 0

रन: 218/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 4.

विकेट: 6/1, 38/2, 145/3, 149/4, 176/5, 210/6.

बॉलिंग: संदीप शर्मा: 4-0-40-1, शाकिब अल हसन: 4-0-35-0, राशिद खान 4-0-27-3, सिद्धार्थ कौल: 4-0-44-2, बासिल थम्पी: 4-0-70-0.

 

टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोईन अली, एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, सरफराज खान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, बासिल थम्पी, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

 

अंक तालिका (51 मैच तक)

टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
सनराइजर्स हैदराबाद 13 9 4 18 +0.319
चेन्नई सुपरकिंग्स 12 8 4 16 +0.383
कोलकाता नाइटराइडर्स 13 7 6 14 -0.091
मुंबई इंडियंस 13 6 7 12 +0.384
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 6 7 12 +0.264
राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12

-0.403

किंग्स इलेवन पंजाब 13 6 7 12 -0.490
दिल्ली डेयरडेविल्स 12 3 9 6

-0.478

खबरें और भी हैं...