पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- हैदराबाद 14 मैच में 18 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है
- शिखर धवन ने इस सीजन में चौथी और कुल 32वीं हाफ सेंचुरी लगाई
हैदराबाद. आईपीएल-11 के 54वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच गई है। हैदराबाद से मिले 173 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। क्रिस लिन ने 55 रन की पारी खेली। आईपीएल में ये उनकी सातवीं फिफ्टी है।उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन बनाए। शिखर धवन 50 रन बनाकर आउट हुए।
नरेन-लिन ने कोलकाता को तेज शुरुआत दी
-क्रिस लिन और सुनील नरेन ने कोलकाता को तेज शुरुआत दी। दोनों ने 3.4 ओवर में 52 रन जोड़ दिए। नरेन 10 गेंद में 29 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। नरेन के बाद लिन ने रॉबिन उथप्पा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। लिन को सिद्धार्थ कौल ने मनीष पांडेय के हाथों कैच आउट कराया। रॉबिन उथप्पा 45 और आंद्रे रसेल 4 रन बनाकर आउट हुए।
धवन-गोस्वामी ने 79 रन की साझेदारी की
- ओपनर शिखर धवन और श्रीवत्स गोस्वामी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। गोस्वामी 35 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आंद्रे रसेल को कैच थमा बैठें। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद कप्तान केन विलियम्सन 17 गेंद पर 36 रन बनाकर जेवोन सियरल्स की गेंद पर आउट हुए। यूसुफ पठान केवल 4 रन ही बना सके।
आखिरी ओवर में हैदराबाद के 4 विकेट गिरे
- हैदराबाद के लिए आखिरी ओवर ठीक नहीं रहा। इस ओवर में 4 विकेट गिरे। पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्ण ने मनीष पांडेय को आउट किया। उसके बाद चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन और पांचवीं गेंद पर राशिद को आउट किया। आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को दिनेश कार्तिक ने रन आउट कर दिया।
हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किए
हैदराबाद ने दो बदलाव करते हुए भुवनेश्वर कुमार और कार्लोस ब्रैथवेट को टीम में शामिल किया। ब्रैथवेट इस सीजन में अपना पहला मैच खेलेंगे। एलेक्स हेल्स और बासिल थम्पी को टीम में जगह नहीं मिली। वहीं, कोलकाता ने शिवम मावी की जगह पीयूष चावला को टीम में लिया।
कोलकाता नाइटराइडर्स: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| क्रिस लिन कै. मनीष बो. कौल | 55 | 43 | 4 | 3 |
| सुनील नरेन कै. मनीष बो. शाकिब | 29 | 10 | 4 | 2 |
| रॉबिन उथप्पा कै. गोस्वामी बो. ब्रैथवेट | 45 | 34 | 3 | 2 |
| दिनेश कार्तिक नॉट आउट | 26 | 22 | 1 | 1 |
| आंद्रे रसेल कै. मनीष बो. कौल | 4 | 4 | 1 | 0 |
| नीतीश राणा कै. भुवनेश्वर बो. ब्रैथवेट | 7 | 5 | 1 | 0 |
| शुभमन गिल नॉट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन: 173/5, ओवर: 19.4, एक्स्ट्रा: 7.
विकेट: 52/1, 119/2, 149/3, 160/4, 172/5.
बॉलिंग: भुवनेश्वर कुमार: 4-0-33-0, संदीप शर्मा: 2-0-30-0, सिद्धार्थ कौल: 4-0-26-2, शाकिब अल हसन: 3-0-30-1, राशिद खान: 4-0-31-0, कार्लोस ब्रैथवेट: 2.4-0-21-2.
सनराइजर्स हैदराबाद: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| शिखर धवन एलबीडब्ल्यू बो. प्रसिद्ध | 50 | 39 | 5 | 1 |
| श्रीवत्स गोस्वामी कै. रसेल बो. कुलदीप | 35 | 26 | 4 | 1 |
| केन विलियम्सन कै. रसेल बो. सियरल्स | 36 | 17 | 1 | 3 |
| मनीष पांडेय कै. (सब.) रिंकू. बो. प्रसिद्ध | 25 | 22 | 2 | 1 |
| यूसुफ पठान कै. उथप्पा बो. नरेन | 2 | 4 | 0 | 0 |
| कार्लोस ब्रैथवेट कै. कार्तिक बो. रसेल | 3 | 4 | 0 | 0 |
| शाकिब अल हसन कै. नरेन बो. प्रसिद्ध | 10 | 7 | 2 | 0 |
| राशिद खान कै. कार्तिक बो. राशिद | 0 | 1 | 0 | 0 |
| भुवनेश्वर कुमार रन आउट (कार्तिक) | 0 | 1 | 0 | 0 |
| सिद्धार्थ कौल नॉट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन: 172/9, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 11.
विकेट: 79/1, 127/2, 141/3, 147/4, 161/5, 168/6, 172/7, 172/8, 172/9.
बॉलिंग: नीतीश राणा: 1-0-5-0, प्रसिद्ध कृष्ण: 4-0-30-4, आंद्रे रसेल: 3-0-31-1, सुनील नरेन: 4-0-23-1, पीयूष चावला: 2-0-19-0, कुलदीप यादव: 4-0-35-1, जेवोन सियरल्स: 2-0-24-1.
टीमें:
सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर / कप्तान), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, पीयूष चावला, जेवोन सियरल्स, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव।
अंक तालिका (54 मैच तक)
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.284 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.220 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 8 | 6 | 16 | -0.070 |
| राजस्थान रॉयल्स | 14 | 7 | 7 | 14 | -0.250 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 6 | 7 | 12 | +0.384 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.129 |
| किंग्स इलेवन पंजाब | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.490 |
| दिल्ली डेयरडेविल्स | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.228 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.