पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेंगलुरु. कपिल देव ने कुछ वक्त पहले कहा था कि उमेश यादव टीम इंडिया के एक ऐसे बॉलर हैं जो अपनी रफ्तार से और रिवर्स स्विंग से किसी भी विकेट पर कहर बरपा सकते हैं। बैट्समैन्स गेम कहे जाने वाले टी20 क्रिकेट में शुक्रवार रात उमेश ने ये साबित भी कर दिखाया। उनकी रफ्तार के आगे एरोन फिंच और युवराज सिंह जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर पाए। उमेश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी उमेश की दिल खोलकर तारीफ की। बता दें कि उमेश अनफिट होने की वजह से कुछ वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं।
रफ्तार का कहर
- उमेश यादव ने शुक्रवार के मैच में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी बॉलिंग की। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर एरोन फिंच किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे थे। उमेश की गेंद इतनी तेजी से आई कि फिंच समझ ही नहीं सके। बॉल उनके पैड्स पर लगी। अम्पायर ने आउट दे दिया। इसके पहले मयंक अग्रवाल भी उमेश की तेज आउट स्विंग को समझ नहीं सके और विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। युवराज जब विकेट पर आए तब उमेश पूरी लय में थे और दो विकेट ले चुके थे। युवी ने उमेश की शॉर्ट बॉल को पुल किया। मिड विकेट पर फील्डर कैच नहीं पकड़ सका और चौका लगा। इसकी अगली ही गेंद पर युवी कुछ समझ पाते इसके पहले ही उनका मिडल स्टंप उखड़ गया। इस बॉल की रफ्तार 143 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
मैन ऑफ द मैच
- उमेश अब तक सात बार आईपीएल में मैन ऑफ द मैच रह चुके हैं। ये एक रिकॉर्ड है। इसके पहले लेफ्ट आर्म पेसर आशीष नेहरा 6 बार मैन ऑफ द मैच रहे थे। खास बात ये है कि उमेश ने पहले पॉवर प्ले के दौरान ही तीन विकेट हासिल किए। उमेश यादव के साथी वरुण आरोन को भी रफ्तार के मामले में बहुत काबिल माना जाता था। हालांकि, आरोन धीरे-धीरे गायब हो गए। इस आईपीएल में तो उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा ही नहीं। वहीं, उमेश के बारे में कहा जाता है कि वो फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने चोट के बाद भी शानदार वापसी की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.