पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 19 मई को होने वाले आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है। टिकट विंडो पर टिकट उपलब्ध नहीं है के बोर्ड लगा दिए गए हैं। रॉयल्स के पदाधिकारियों का दावा है कि मैच के टिकट खत्म हो चुके हैं। लेकिन हकीकत इससे अलग है। दरअसल, टिकट विंडो पर बैठे कर्मचारियों और दलालों ने भारी संख्या में टिकट खरीद लिए हैं जिन्हें वे मैच से पहले ब्लैक करने की तैयारी कर रही हैं।
अधिकांश मैचों में टिकट ब्लैक होने की शिकायते
- 11 मई को रॉयल्स और सीएसके के बीच हुए मैच में भी टिकट ब्लैक में बिक्री का ऐसा ही खेल दिखाई दिया। कर्मचारी और दलाल ये टिकट मैच के कुछ घंटे पहले एसएमएस स्टेडियम अमर जवान ज्योति, टोंक रोड़ व गोल्फ क्लब से सामने ब्लैक में बेचते हैं। अब तक हुए अधिकांश मैचों में टिकट ब्लैक होने की शिकायते मिली हैं।
- चेन्नई व राजस्थान रॉयल्स के मैच में फर्जी टिकट मिलने के मामले भी सामने आए थे। स्टेडियम के आस-पास में टिकट मैच के दिन दो से तीन गुना दाम में बिक रहे है।
- इस संबंध में ज्योतिनगर थाना प्रभारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम निगरानी करती है, लेकिन अभी तक ऐसे लोग सामने नहीं आए हैं। 19 मई को होने वाले मैच के दिन टिकट ब्लैक होने पर नजर रखी जाएगी और अगर ऐसा हुआ तो एक्शन भी लेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.