पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ गुरुवार को एटीएस व मानसरोवर पुलिस बड़ी कार्यवाही की। चार सटोरियों को गिरफ्तार कर 29 लाख रुपए जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सरगना बनेश बंसल स्वर्णपथ मानसरोवर, अरुण कुमार खोहाली प्रेमपुरा बामनवास, मनीष जैन हीरापथ मानसरोवर व सुरेश मीना जानकीपुरी सांगानेर के रहने वाले हैं। एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम को एएसपी बजरंग सिंह को सूचना मिली मानसरोवर के स्वर्णपथ स्थित एक मकान में आईपीएल मैच पर बड़ा सट्टा लगाया जा रहा है।
- उक्त सूचना पर सीआई मनीष बागड़ा और मानसरोवर एसएचओ सुरेन्द्र राणावत को टीम लेकर मौके पर भेजा। दोनों टीमों ने मकान में दबिश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया। सटोरियों के कमरे में 23 लाख रुपए, 22 मोबाइल फोन, 3 लेपटॉप, 1 एलसीडी, 2 सैटअप बॉक्स और 6 बैंक खातों की पासबुक व चैक बुक मिली है।
- कार्यवाही के दौरान सटोरियों की कारों की तलाशी ली तो मनीष जैन की कार में 6 लाख रुपए छिपाए हुए मिले। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन पैसों के अलावा सटोरियों ने एक बैट अकाउंट खोल रखा है, जिसकी लिमिट 50 लाख से ज्यादा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.