पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इस बार होलकर स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने के दौरान आपका मोबाइल न जाम होगा और न ही बात करने में दिक्कत होगी। इंटरनेट भी पूरी स्पीड से चलेगा। इसके लिए कुछ टेलीकॉम कंपनियां मैसिव एमआईएमओ प्री-5जी टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगी। इस टेक्नोलॉजी की खास बात यह है कि इससे मोबाइल जाम नहीं होंगे और मौजूदा स्पेक्ट्रम पर नेटवर्क क्षमता पांच से सात गुना बढ़ जाएगी। इससे स्टेडियम में एक साथ 27 हजार दर्शकों की भीड़ के बाद भी वे 4जी नेटवर्क का बिना व्यवधान के उपयोग कर सकेंगे।
4जी के एंटीना को एक साथ जोड़ने से 7 गुना तक बढ़ जाएगी स्पीड
इस टेक्नोलॉजी में 4जी के एंटीना को एक साथ जोड़ा जाता हैं। इसकी मदद से उपभोक्ता को अपने फोन से वीडियो कॉल, लाइव स्ट्रीमिंग भी आसानी से कर सकते हैं। फोन की स्पीड 5 से 7 गुना बढ़ जाती हैं। इंदौर में 4 , 6, 12 और 14 मई को आईपीएल मैच हैं। इन्हें देखने करीब 30 हजार दर्शक स्टेडियम में होंगे। कई के पास दो-तीन मोबाइल होते हैं। इस कारण स्टेडियम में 50 हजार से ज्यादा फोन हो जाते हैं। एक साथ इतने मोबाइल एक ही जगह होने से नेटवर्क जाम होने लगता है।
नेटवर्क नहीं होगा जाम, आसानी से कंटेंट भी हो सकेगा शेयर
स्टेडियम में नेटवर्क जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, मोहाली, जयपुर, बेंगलुरू और चेन्नई में आईपीएल मैच के दौरान मैसिव एमआईएमओ प्री-5जी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर में उपयोग की जाएगी। इस टेक्नोलॉजी से भारी भीड़ वाले स्थानों में भी नेटवर्क यूजर मोबाइल से बहुत आसानी से कंटेंट शेयर, पोस्ट और स्ट्रीम कर पाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.