पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • IPL Matches To Be Held In Indore From April 20 Tickets Rates 900 To 15000 Rupees

आईपीएल-11 : इंदौर में होने वाले मैचों के टिकट 20 से मिलेंगे, टिकट दर 900 से 15 हजार रु. तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.   इंदौर में मई में होने वाले आईपीएल-11 के चार मैचों के टिकट 20 अप्रैल सुबह 6 बजे से ऑनलाइन मिलेंगे। टिकटों की दर 900 से 15 हजार रु. तक रखी गई है। www.insider.in, www.paytm.com और www.kxip.in वेबसाइट पर टिकट बुक किए जा सकेंगे। टिकटों की होम डिलवरी के लिए 88 रु. अतिरिक्त चार्ज लगेगा। होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन 4 मई को मुंबई, 6 मई को राजस्थान, 12 मई को कोलकाता और 14 मई को बेंगलुरू से भिड़ेगी। 

 

अपने घरेलू  मैदान मोहाली पर पंजाब टीम का आखिरी मैच 19 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ होगा। इसके बाद पंजाब टीम 21 अप्रैल को कोलकाता, 23 अप्रैल को दिल्ली और 26 अप्रैल को हैदराबाद में मैच खेलकर 27 अप्रैल को इंदौर पहुंच जाएगी। जहां पर उसके चार घरेलू  मैच होंगे।

 

400 रु. ज्यादा दाम

किंग्स इलेवन के मुख्य होम ग्राउंड मोहाली का सबसे सस्ता टिकट 500 रु. का है। इंदौर में  मैचों के टिकटों की कीमत 400 रु. अधिक है। यहां सबसे सस्ता टिकट 900 रु. का है। पंजाब ने होलकर स्टेडियम को भी होम ग्राउंड बनाया है। 

खबरें और भी हैं...