पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में मंगलवार को अपना पहला मैच जीता। टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में उसने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 46 रन से हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 94 रन बनाए। आरसीबी के लिए इस मैच में खास यह रहा कि उसके कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट के आईपीएल में अब 4619 रन हो गए हैं। इस मैच से पहले सुरेश रैना 4,558 रन के साथ टॉप पर थे। इससे पहले विराट कोहली ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
मुंबई की खराब शुरुआत, लेकिन बाद में बड़ा स्कोर बनाया
- मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई। उसके पहले दो विकेट पारी की शुरुआती 2 गेंद पर ही गिर गए थे।
- उमेश यादव ने अपनी पहली गेंद पर सूर्य कुमार यादव को बोल्ड किया। अगली गेंद पर ईशान किशन को बोल्ड कर दिया।
- इसके बाद रोहित शर्मा और इवेन लुईस ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की।
- लुईस ने 26 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 42 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।
- मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने 7 गेंद पर 5 और कुणाल पांड्या ने 12 गेंद पर 15 रन बनाए।
- सुरेश रैना और रोहित शर्मा ही दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के हर सीजन में 300 से अधिक रन बनाए हैं।
दोनों टीमों के कप्तान शतक से चूके, रोहित ने 94 तो विराट ने बनाए 92 नॉटआउट
- रोहित शर्मा ने 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 गेंद पर 94 रन बनाए। हालांकि वह शतक से चूक गए। वे 20वें ओवर की 5वीं (एंडरसन की) गेंद पर वोक्स के हाथों कैच आउट हुए।
- विराट कोहली ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 62 गेंद पर नॉटआउट 92 रन बनाए। 20वें की 5वीं गेंद पर उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद को हिट किया, उन्होंने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन अचानक फैसला बदला और सिर्फ 1 रन लिया।
अच्छी शुरुआत के बाद हारी आरसीबी
- आरसीबी की शुरुआत अच्छी हुई थी। उसने 4 ओवर में ही 40 रन बना लिए थे। लेकिन 5वें ओवर में ओपनर क्विंटन डिकॉक 19 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
- दो गेंद बाद एबी डिविलियर्स भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे।
- हालांकि विराट कोहली एक छोेर पर टिके हुए थे, लेकिन उन्हें साथी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। नतीजा आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी।
ईशान किशन की आंख में चोट लगी
आरसीबी की पारी का जब 13वां ओवर चल रहा था तो उस ईशान किशन चोटिल हो गए। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंद उनकी आंख में लग गई। उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
ईशान की जगह आदित्य तारे ने विकेटकीपिंग की। बाद में आयोजकों ने बताया कि ईशान की चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं।
मुंबई इंडियंस: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| सूर्यकुमार यादव बो. उमेश यादव | 00 | 01 | 0 | 0 |
| इविन लुईस कै. डिकॉक बो. एंडरसन | 65 | 42 | 6 | 5 |
| ईशान किशन बो. उमेश यादव | 00 | 01 | 0 | 0 |
| रोहित शर्मा कै. वोक्स बो. एंडरसन | 94 | 52 | 10 | 5 |
| कुणाल पांड्या रन आउट (वोक्स/एंडरसन) | 15 | 12 | 1 | 1 |
| कीरोन पोलार्ड कै. डिविलियर्स बो. वोक्स | 5 | 7 | 0 | 0 |
| हार्दिक पांड्या नॉटआउट | 17 | 5 | 1 | 2 |
| मिशेल मैक्केन नॉटआउट | 00 | 00 | 0 | 0 |
रन : 213/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा : 17
विकेट: 0/1, 0/2, 108/3, 148/4, 178/5, 207/6
बॉलिंग : उमेश यादव 4-0-36-2, क्रिस वोक्स 3-0-31-1, वाशिंगटन सुंदर 2-0-32-0, मोहम्मद सिराज 4-0-34-0, युजवेंद्र चहल 3-0-32-0, कोरी एंडरसन 4-0-47-2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | गेंद | 4s | 6s |
| विराट कोहली नॉटआउट | 92 | 62 | 7 | 4 |
| क्विंटन डिकॉक बो. मैक्केन | 19 | 12 | 2 | 1 |
| एबी डिविलियर्स कै. हार्दिक बो. मैक्केन | 01 | 2 | 0 | 0 |
| मनदीप सिंह कै. ईशान किशन बो. कुणाल पांड्या | 16 | 14 | 1 | 0 |
| कोरी एंडरसन कै. जेपी डुमिनी बो. कुणाल पांड्या | 0 | 1 | 0 | 0 |
| वाशिंगटन सुंदर कै. सूर्य कुमार यादव बो. कुणाल | 7 | 8 | 1 | 0 |
| सरफराज खान स्ट. आदित्य तारे (सब.) बो. मार्कंडे | 5 | 6 | 1 | 0 |
| क्रिस वोक्स कै. कुणाल पांड्या बो. बुमराह | 11 | 11 | 0 | 1 |
| उमेश यादव कै. शर्मा बो. बुमराह | 1 | 2 | 0 | 0 |
| मोहम्मद सिराज नॉटआउट | 8 | 3 | 0 | 1 |
रन : 167/8, ओवर: 20, एक्स्ट्रा : 7
विकेट: 40/1, 42/2, 75/3, 75/4, 86/5, 103/6, 135/7, 137/8
बॉलिंग : जसप्रीत बुमराह 4-0-28-2, कुणाल पांड्या 4-0-28-3, मैक्केन 3-0-24-2, मुस्तफिजुर रहमान 4-0-55-0, मयंक मार्कंडे 4-0-25-1, हार्दिक पांड्या 1-0-4-0
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.