पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • IPL Spot fixing Case: SC To HC To Decide Appeal Agnst Sreesanth's Discharge

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग: श्रीसंत पर जुलाई तक फैसला सुनाए केरल हाईकोर्ट- सुप्रीम कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- दिल्ली पुलिस ने 2013 में आईपीएल के दौरान श्रीसंत समेत 3 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया था

- पटियाला हाउस कोर्ट ने जुलाई 2015 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत समेत सभी को बरी कर दिया था

 

नई दिल्ली.  सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट से आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में बैन झेल रहे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंत समेत अन्य पर जुलाई के अंत तक फैसला सुनाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को श्रीसंत की तरफ से दायर याचिका की सुनवाई की। श्रीसंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आजीवन बैन लगाया था। केरल हाईकोर्ट ने भी बैन की सजा को बरकरार रखा था। श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। बता दें कि श्रीसंत पर 2013 आईपीएल में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए एक मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोप लगे थे। 

 

 

हाईकोर्ट के फैसले का करना होगा इंतजार- सुप्रीम कोर्ट

- चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि खिलाड़ियों की चिंता को समझा जा सकता है, लेकिन आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा।

- बता दें कि ट्रायल कोर्ट ने श्रीसंत समेत अन्य खिलाड़ियों को आरोपों से बरी कर दिया था।  

 

श्रीसंत ने इंग्लिश काउंटी खेलने की मांगी इजाजत

- श्रीसंत ने याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उन्हें इंग्लिश काउंटी खेलने की इजाजत मिले। उनका कहना है कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग मामले में बरी कर दिया गया है। वे चार सालों से बैन झेल रहे हैं। 

- बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 2013 में आईपीएल के दौरान श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार किया था।

 

बीसीसीआई ने लगाया था अाजीवन प्रतिबंध
- एस श्रीसंत समेत तीन खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने अाजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए श्रीसंत ने इसी साल मार्च में केरल हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने 7 अगस्त 2013 को श्रीसंत पर लगे अाजीवन बैन को हटा दिया था।

- बोर्ड ने इस फैसले के खिलाफ चुनौती दी थी। केरल की डिविजन बेंच ने बैन जारी रखा था।

 

दिल्ली पटियाला कोर्ट ने किया बरी
- श्रीसंत समेत सभी 36 आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जुलाई 2015 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में बरी कर दिया था। लेकिन इस फैसले के बाद भी बोर्ड ने बैन नहीं हटाया।

 

2011 में वर्ल्‍डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं श्रीसंत
- श्रीसंत 2007 में टी20 वर्ल्‍डकप और 2011 में वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्‍य रह चुके हैं। श्रीसंत ने 27 टेस्‍ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्‍ट क्रिकेट में 87, वनडे में 75 और टी20 में सात विकेट लिए। श्रीसंत ने अपना आखिरी मैच अगस्‍त 2011 में ओवल में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेला था।

 

 

खबरें और भी हैं...