पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईरान : सड़क दुर्घटना में 1 भारतीय की मौत, 1 घायल

ईरान : सड़क दुर्घटना में 1 भारतीय की मौत, 1 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईरान : सड़क दुर्घटना में 1 भारतीय की मौत, 1 घायल

सैयद अली जाफरी द्वारा सहायता का आग्रह करने की प्रतिक्रिया में सुषमा ने ट्वीट किया, \"\"मुझे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से यह जानकारी मिली है। 20 भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर कोम जा रही एक बस रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"दुर्भाग्यवश, सर में ज्यादा चोट आने के कारण कुमारी कुलसुम फातिमा (14) की मौत हो गई।\"\"
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल एक अन्य भारतीय मोहम्मद अली को सघन चिकित्सा इकाई में रखा गया है जबकि 18 अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सुषमा स्वराज ने कहा, \"\"भारतीय स्टाफ उनकी सहायता के लिए अस्पताल में मौजूद है।\"\"
इमाम अली इब्न मूसा रिदा की बहन फातिमा बिन्त मूसा से संबंधित होने के कारण कोम शिया मुस्लिमों के लिए पवित्र स्थान है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...