पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइराक़ी पुलिस का कहना है कि राजधानी बग़दाद में हुए तीन अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं.
ये धमाके उस दिन किए गए जब कर्फ़्यू हटाया जाना था.
पहला धमाका शिया बहुल इलाक़े में स्थित एक रेस्टोरेंटे में हुआ जब हमलावर ने ख़ुद को विस्फ़ोटकों से उड़ा लिया, जिसमें 22 लोग मारे गए और 50 ज़ख़्मी हुए हैं.
दूसरा धमाका मशहूर बाज़ार सिटी सेंटर में हुआ. जबकि तीसरा धमाका दक्षिण-पश्चिमी बग़दाद में हुआ.
इराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल साद मान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इन धमाकों का ताल्लुक़ कर्फ़्यू हटाए जाने के फ़ैसले से था.
कई सालों से कर्फ़्यूगुरुवार को इराक़ी सरकार ने घोषणा की थी कि शनिवार मध्यरात्रि से रात्रिकालीन कर्फ़्यू हटा लिया जाएगा.
इराक़ी राजधानी में वर्ष 2003 से अमरीका के नेतृत्व में सद्दाम हुसैन पर आक्रमण करने से अबतक किसी न किसी रूप में कर्फ़्यू लगा ही रहा है.
प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने आदेश दिए हैं कि पाबंदियां हटा ली जाएं ताकि स्थिति सामान्य हो सके.
इस निर्णय से ये भी दिखाने की कोशिश की जा रही है कि बग़दाद अब इस्लामिक स्टेट के ख़तरे से बाहर है.
चरमपंथी समूह आईएस ने पिछले साल इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.