पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकिसी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. (फ़ाइल फ़ोटो)
इराक़ की राजधानी बग़दाद में सुरक्षा बलों ने एक इमारत में बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त करवा लिया है.
जिस इमारत में चरमपंथी घुसे थे वह इराक़ी मानवाधिकार मंत्रालय से सटी हुई है.
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार आठ हमलावरों में से तीन बचाव अभियान में मारे गए.
सुरक्षा बलों ने तुरंत आस-पास के इलाके को सील कर दिया था, जिसमें गृह और परिवहन मंत्रालय समेत कई इमारतें हैं.
ज़िम्मेदारीकिसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है हालांकि अल-कायदा से जुड़े सुन्नी चरमपंथी इस तरह के हमले करते रहे हैं.
इससे पहले मंत्रालय के एक प्रवक्ता कामेल अमीन ने बीबीसी से बातचीत में चरमपंथियों के इमारत पर कब्ज़ा करने और लोगों को बंधक बनाए जाने की पुष्टि की थी.
पिछले साल से इराक़ में हिंसा की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है और यह 2007 के जातीय संघर्ष के दौरान हुए नुकसान के नज़दीक पहुंच गया है.
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2013 में 7,818 नागरिक और 1,050 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. सिर्फ़ दिसंबर में ही कम से कम 759 लोगों की मौत हुई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.