मुंबई. रणवीर और दीपिका की शादी पर पहली बार एक विश्वसनीय बयान आया है। रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर
सोनम कपूर ने कुछ ऐसा कहा है, जो कहीं न कहीं यह संकेत दे रहा है कि उनकी शादी की खबर महज अफवाह नहीं है। बता दें कि सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी कजिन हैं।
सोनम ने अपने हालिया स्टेटमेंट में क्या कहा...
- 14 और 15 मई को सोनम कान्स में थीं। उस वक्त जब मीडिया इंटरेक्शन के दौरान उनसे रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं उम्मीद करती हूं कि जल्दी ही उनकी शादी होगी। हमारी पूरी फैमिली रणवीर और दीपिका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।" हालांकि, सोनम ने खुलकर नहीं बताया कि ये शादी कब हो सकती है। लेकिन दो बातें उनके बयान से स्पष्ट होती हैं। पहली ये कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दूसरी यह कि शादी की लेकर मीडिया में लग रहे कयासों में कुछ तो सच्चाई है।