पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमॉस्को. रूस में इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियां जाेर-शोर से चल रही हैं। लेकिन इसे लेकर आतंकी संगठन आईएसआईएस ने धमकी दे डाली है। उसने कहा है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप में वह दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स क्रिस्टियाना रोनाल्डो और लियोनेल मेसी का सिर कलम कर देगा। डेली मेल की खबर के मुताबिक, आईएसआईएस इस आतंकी हमले को लोन वुल्फ के जरिए अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है। 'लोन वुल्फ' हमले को अकेले अंजाम देने वाले आतंकी को कहते हैं। क्या करने वाला है आतंकी संगठन...
- आईएसआईएस ने हमले की धमकी के साथ कुछ फोटोशॉप्ड फोटोज शेयर किए हैं। इसमें आतंकियों को रोनाल्डो और मेसी के सिर कलम करते हुए दिखाया है।
- आतंकी संगठन ने धमकी दी है कि इस बार उनके खून से फुटबॉल ग्राउंड रंग जाएगा। उसने कहा, 'तुम एक ऐसे स्टेट (संगठन) से लड़ रहे हो, जिसकी डिक्शनरी में असफलता शब्द नहीं है।'
- एक फोटोशॉप्ड इमेज में मेसी को सलाखों में पीछे दिखाया गया है और उनकी आंखों से खून निकलते देखा जा सकता है। इन पोस्टरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फुटबॉल खिलाड़ियों में खलबली मच गई है। राेनाल्डो पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कैप्टन है। वहीं, लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर हैं।
- ये फोटोज वफा मीडिया फाउंडेशन द्वारा जारी किए गए हैं। इस मीडिया फाउंडेशन को इस्लामिक स्टेट का मुखपत्र भी कहा जाता है।
- बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 14 जून से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.