पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइस्लामिक स्टेट चरमपंथियों ने इराक के अनबार प्रांत में एक शहर पर हमला किया है. जिस जगह हमला किया गया है वहीं अमरीकी एयरबेस हैं जहां करीब 300 अमरीकी सैनिक रहते हैं.
अइन अल असद नाम के अमरीकी सैनिक ठिकाने के नज़दीक अल बगदादी शहर पर यह हमला हुआ.
शहर के आसपास भारी लड़ाई की ख़बरें हैं. यह शहर अनबार की राजधानी रामादी के पश्चिम में है.
अमरीकी सेना का कहना है कि उसके विमानों ने गुरुवार को आईएस के ठिकानों पर कई हमले किए. ये हमले मोसुल और किरकुक में किए गए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ आईएस के चरमपंथी गुरुवार सुबह अल बग़दादी की ओर बढ़े.
अभी यह साफ़ नहीं है कि चरमपंथियों ने शहर पर क़ब्ज़ा किया है या नहीं.
उधर अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि एयरबेस के नज़दीक सीधा हमला नहीं हुआ है.
चरमपंथियों के खिलाफ अमरीका हवाई हमलों में अहम भूमिका निभा रहा है.
आईएस ने पिछले साल इराक़ और सीरिया के एक बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.