पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइराक़ी सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से झड़प के बाद ईरान सीमा पर स्थित एक बाँध पर फिर से क़ब्ज़ा करने का दावा किया है.
सुरक्षाबलों का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के गढ़ मोसुल में अमरीकी हवाई हमलों से जेहादियों को भारी नुक़सान हुआ है.
हवाई हमलों में 18 जेहादी मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं.
बीती रात राजधानी बग़दाद के एक सुन्नी बहुल इलाक़े में हुए एक कार बम धमाके में कम से कम नौ लोग मारे गए और पच्चीस घायल हो गए.
गठबंधन के नए सहयोगीइस बीच, ब्रिटेन, डेनमॉर्क और बेल्जियम के इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हवाई अभियान में शामिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री का कहना है कि उनका देश अगले कुछ दिनों में सैन्य अभियान में शामिल होने के मुद्दे पर फ़ैसला ले लेगा.
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ ज़्यादा से ज़्यादा देशों को गठबंधन में शामिल होने का आह्वान किया था.
सीरियाई विद्रोही संगठन अल नुस्र फ़्रंट ने अमरीकी हवाई हमलों की आलोचना करते हुए इन्हें \'इस्लाम के ख़िलाफ़ युद्ध\' बताया है.
इस्लामिक स्टेट ने इराक़ और सीरिया के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
ऑनलाइन जारी किए गए एक बयान में अल-क़ायदा से जुड़े अल-नुस्र फ़्रंट ने दुनियाभर में फैले जेहादियों से हमलों में शामिल पश्चिमी देशों को निशाने बनाने के लिए कहा है.
अल नुस्र का ये बयान इराक़ और सीरिया में अमरीका के नेतृत्व में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हवाई अभियान के तेज़ होने के बाद आया है.
इस्लामिक स्टेट ने इराक़ और सीरिया के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
हवाई हमलों के कारण इस्लामिक स्टेट की बढ़त रुक गई है और उसे कई मोर्चों से पीछे हटना पड़ा है.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.