पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएजुकेशन डेस्क। जेईई एडवांस की एग्जाम 20 मई रविवार को पहली बार ऑनलाइन होने जा रही है। जेईई मेन्स से करीब 1.60 लाख स्टूडेंट्स ने एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। एग्जाम में अब सिर्फ 4 दिन का समय रह गया है। ऐसे में इस एग्जाम की तैयारी के लिए ये टिप्स काम आएंगे :
1. जिन स्टूडेंट्स ने एडवांस के लिए रजिस्टर्ड किया है, उनमें तीन तरह के स्टूडेंट्स हैं। पहला, जिन्होंने एडवांस की अच्छी तैयारी कर रखी है। दूसरा, जिन्होंने एडवांस की तैयारी एनसीईआरटी की बुक्स से की है और तीसरी तरह के स्टूडेंट्स वे हैं जिनकी तैयारी आधी है।
2. एडवांस में एप्लीकेशंस, न्यूमेरिकल, एडवांस न्यूमेरिकल्स और साइंटिफिक एप्टीट्यूड के सवाल आएंगे।
3. जिन स्टूडेंट्स की तैयारी पूरी है, वे एग्जाम के दो दिन पहले सारी थ्योरी, फॉर्मूले और एप्लीकेशंस की साइंटिफिक एप्टीट्यूड और लॉजिकल थिंकिंग के आधार पर तैयारी करें। वहीं पिछले दो सालों में तैयारी के दौरान जो गलतियां की हैं, उनको देखें और सॉल्व करें ताकि एग्जाम में गलतियां ना हों।
4. जिन स्टूडेंट्स ने सिर्फ 80 परसेंट सिलेबस को ही कवर किया है, वे नए टॉपिक्स को टच ना करें। वे सिर्फ 50 से 60% मार्क्स पर फोकस करें। क्योंकि पिछले साल के डेटा के अनुसार 60% लाने वाले को अच्छी IITs में स्ट्रीम मिल गई थी।
5. जिन स्टूडेंट्स ने एनसीईआरटी से तैयारी की है, वे इन चार दिनों में एनसीईआरटी बुक्स के पीछे दिए गए सवालों की ध्यान से प्रैक्टिस करें क्योंकि उनका लेवल अच्छा है। ये सवाल पेपर सॉल्व करने में मदद करेंगे।
1,60,716 कैंडिडेट्स ने ही कराया रजिस्ट्रेशन
- इस साल 2,31,024 कैंडिडेट्स ने जेईई मेन्स की एग्जाम क्लियर की थी। इनमें से सिर्फ 1,60,716 कैंडिडेट्स ने ही जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
- जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें से 97,866 कैंडिडेट्स रिजर्व्ड कैटेगरी से हैं, जबकि 62,850 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.