पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News It Was Decided To Tour The City And Ban Liquor Sale On Holika Dahan In Itki

इटकी में होलिका दहन पर नगर भ्रमण करने और शराब बिक्री पर पाबंदी का निर्णय लिया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैकलुस्कीगंज स्थित शंकर निकेतन आरएसएस कार्यालय कोनका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवा विभाग के सेवा प्रमुख अजय जी, विशिष्ट अतिथि धर्म जागरण प्रमुख शिव मूर्ति जी, जिला कार्यवाह डॉ सुनील कुमार,सेवा भारती के प्रान्तीय पदाधिकारी अखिलेश्वर मिश्र शामिल हुए । इस दौरान संस्कार केंद्र के बच्चो ने देश भक्ति गीत, श्लोक,योग का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय जी ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा संस्कार के सेविकाओं ने रामचरित्र मानस ,देश भक्ति गीत,डायरी, पेन,भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी का तस्वीर भेट किया गया। साथ ही बच्चो के साथ अबीर गुलाल, के साथ होली गान गया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा नेत्री नीलाम देवी ने कहा कि क्षेत्र में एक महिला भी सशक्त हुई हो तो वहाँ का समाज सशक्त होगा। कार्यक्रम का संचालन धर्म जागरण के विभाग प्रमुख इंद्रजीत यादव व धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रमुख पशुपति नाथ ने किया। समारोह में आरोग्य भारती के देवेंद्र तिवारी, खंड कार्यवाह उदय सिंह, सह खंड कार्यवाह अवधेश राय, सुनील कुमार, भरत रजक, शशि साहू, अरविन्द सिंह, सत्रुन्जय सिंह, कमल मुंडा, महेन्द्र प्रसाद, सरजू प्रसाद, चतुरगुन भुइंया, तरुण कुमार, अशोक कुमार, सालिगराम सिंह,सहित अन्य
उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह

खलारी | शहीद चौंक स्थित खलारी प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को अपराहन तीन बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह मिंटु ने सभी प्रकोष्ठ, मजदूर, यूनियन सहित सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

होली शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक की प्रभात शाखा ने मनाया होली मिलन

बचरा एवं कारो पंचायत को टंडवा में शामिल करने पर चर्चा

बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर मोहा मन

भास्कर न्यूज | इटकी

केंद्रीय कुशवाहा समिति की ओर से रविवार को कुशवाहा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर शामिल लोगों द्वारा एक दूसरे को गुलाल -अबीर लगाकर त्योहार की बधाइयां दी गयी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विजय महतो के अलावा प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर महतो, देवेंद्र, जगमोहन, संजय, पंचम, चंद्रकांत, रामचंद्र, नंदलाल, मोहन व श्याम सहित अन्य शामिल थे। इधर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह में रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ मनाने, होलिका दहन के दौरान नगर भृमण किये जाने, शराब के सेवन व बिक्री पर पूर्ण रूपेण पाबंदी लगाने सहित कई अन्य निर्णय किये गये। जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में 10 मार्च को फगडोल जतरा का आयोजन किये जाने की जानकारी दी गई। गुलाल-अबीर लगाकर एक दूसरे को त्योहार की बधाइयों का आदान-प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम में सीओ रश्मि लकड़ा, बीडीओ पंकज कुमार, प्रखंड के जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास, एसए शाह, राजकुमार तिर्की, अफसर इमाम, हाजी मोइन, कमेश बर्मन,सलीम अंसारी, अजीत केसरी, मेराज आलम, कृष्णा राम तिवारी, हाजी इनामुल, जगमोहन महतो, संजय महतो, मो सलीमुद्दीन, देवेंद्र महतो, मंसूर आलम, तैयब बादशाह ,अशोक गोप ,पवन कुमार, विजय साहू, खुर्शीद अंसारी राजकुमार तिर्की, नंदलाल महतो, लाला खान, बिंदे भगत, श्रवण यादव सहित अन्य शामिल थ।

होली मिलन समारोह में शामिल लोग।

केंद्रीय कुशवाहा समिति की ओर से रविवार को कुशवाहा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

शांति समिति की बैठक करते थाना प्रभारी एवं समिति के सदस्य।

रंग अबीर खेलते स्वयं सेवक।

ग्रामीणों के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह।

कुशवाहा भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल लोग।

सिल्ली | सिल्ली थाना परिसर में होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुलिस व शांति सामिति की बैठक थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिल्ली, मुरी आसपास के प्रबुद्ध लोग जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। त्यौहार को शांतिपुर मनाने के लिए सभी ने अपने अपने विचार रखें। सिल्ली थाना प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली त्योहार के दौरान क्षेत्र में जो भी अशांति का माहौल पैदा करने का काम करने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही मुरी ओपी प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने समिति सदस्यों से आग्रह किया गया कि हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखते हुए किसी प्रकार की आशंका व्यक्त होने पर तुरंत थाने को सूचित करें।

पिस्का नगड़ी | नगड़ी के स्वर्णरेखा उदगम स्थल रानीचुवां में राष्ट्रीय स्वयं सेवक की प्रभात शाखा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शाखा में उपस्थित सभी स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रमोद महतो, बौद्धिक पप्पू कुमार सिंह, भोला महतो ,बालकृष्ण, केदार महतो, दीपक केशरी, लाला चौधरी, कार्यवाह महावीर महतो, दिलीप महतो, धनंजय सोनी, रंजीत जी, शिव प्रसाद महतो, कार्तिक, प्रदीप कुमार, रवि, तपोश और भी बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पिपरवार | कोयलांचल की दो पंचायतों को टंडवा प्रखंड से काटकर हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड से जोड़े जाने पर ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि नाराज हैं। लोगों का कहना है कि पिपरवार क्षेत्र जो पहले 3 जिलों के अंतर्गत आता था, जिसमें कुछ क्षेत्र रांची, कुछ हजारीबाग और कुछ चतरा जिला अंतर्गत आता था। पिपरवार के केंद्र बिंदु में बसे बचरा और कारों पंचायत को जो पहले केरेडारी पंचायत मे था और पिपरवार परियोजना को संचालित करने मे प्रबंधन को अलग-अलग प्रखंडों मे अव्यवहारिक रूप से दौड़ना पड़ता था। उस समय बिहार सरकार से पत्राचार कर इसे टंडवा प्रखंड मे शामिल कराया गया था।इन दोनों ही पंचायतो से टंडवा की दूरी और मार्ग सुलभ होने के कारण लोगो को सुविधा थी जबकि केरेडारी प्रखंड से इन पंचायतो को जोड़े जाने से लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।इसी का विरोध करने के लिए ग्रामीणों द्वारा एक बैठक कर इससे संबंधित एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया को सौंपा गया है जिसमे इस जन विरोधी फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है।बैठक के बाद वहाँ होली मिलन समारोह भी मनाया गया जिसमे होली के दिन लोगो से मदिरा पान न करने एवं सौहाद्रपुर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई।
खबरें और भी हैं...