पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Italy And America Better Than India Only 108 Patients In Three To 30 Days

इटली अौर अमेरिका से भारत बेहतर 30 दिन में तीन से सिर्फ 108 मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 फरवरी से 14 मार्च तक 5 देशों में यूं बढ़ा काेरोना का संक्रमण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन माह में 48.33% तक गिर चुकी हैं। लेकिन, तेल कंपनियाें ने इस दाैरान अाम लाेगाें के लिए पेट्राेल-डीजल िसर्फ 8% तक ही सस्ता किया। इसी बीच, केंद्र सरकार ने भी कच्चा तेल सस्ता हाेने का पूरा फायदा अाम लाेगाें काे देने के बजाय खजाना भरने का फैसला किया है। सरकार ने शनिवार काे पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3-3 रुपए बढ़ा दी। सरकारी नाेटिफिकेशन के अनुसार स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए अाैर राेड सेस में एक रुपए का इजाफा किया गया है। पेट्राेल-डीजल की कीमताें में यह 8 साल की सबसे बड़ी वृद्धि है। हालांकि इसका अाम अादमी पर असर नहीं हाेगा। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियाें के अनुसार एक्साइज ड्यूटी के कारण अभी खुदरा कीमतें बढ़ने की अाशंका नहीं है। -शेष पेज 07 पर

यस बैंक से 50,000 रुपए निकालने की सीमा 18 मार्च से हटेगी

भास्कर न्यूूज|नई दिल्ली. यस बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार शाम 6 बजे से 50 हजार रुपए तक निकासी सीमा की पाबंदी हट जाएगी। यह पाबंदी 5 मार्च को लगी थी, जो 30 दिनों के लिए थी। सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। -शेष पेज 07 पर

विधानसभा स्पीकर ने 6 बागी विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया

नई दिल्ली | मध्य प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष के बीच विधानसभा के अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सभी 6 बागी मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। इन मंत्रियों को शुक्रवार को ही कैबिनेट से बर्खास्त किया जा चुका है। मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 222 हो गई है। इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कांग्रेस का गणित कमजोर हो गया है। जिन मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार किए गए, उनके इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत और प्रभुराम चौधरी का नाम है। यह सभी विधायक बेंगलुरु में हैं। - संबंधित खबर पेज 5 पर

दविंदर सिंह को 7 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर ला रही है दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जम्मू-कश्मीर की हीरा नगर जेल में बंद बर्खास्त डीएसपी दविंदर सिंह को 7 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली ला रही है। दविंदर सिंह पर आतंकियों से संंबंध रखने के आरोप में उसके खिलाफ स्पेशल सेल ने दिल्ली में एक मुकदमा दर्ज किया है। दविंदर को यहां पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस दविंदर से पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों, कश्मीर में आतंकी घटनाओं के अलावा डी कंपनी के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाब और कश्मीर में आतंकियों के लिए डी-कंपनी फंडिंग कर रही है।

कॉरपोरेट की पहल: इलाज की सुविधा तैयार करने में मदद करेगा इन्फोसिस

{इन्फोसिस ने ऐलान किया है कि वह 500-700 बिस्तर की क्षमता के अस्पताल के लिए ऑक्सीजन लाइन के लिए जरूरी नेटवर्क बिछाने में होने वाले पूरे सिविल का खर्चा उठाएगा।

{डॉ. देवी शेट्‌टी समूह ने भी कहा है कि वह अस्पताल में ऑक्सीजन नेटवर्क में लगने वाले चिकित्सा उपकरणों के खर्च का वहन करेगा।

{फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कोरोनावायरस से लड़ाई में 148 करोड़ रुपए की मदद करने का ऐलान किया है।

{चीन की कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ने कहा है कि वह अमेरिका को 5 लाख कोरोनोवायरस टेस्ट किट और 10 लाख मास्क देंगे। जैक मा यूरोपीय देशों में पहले ही 20 लाख मास्क भेज चुके हैं।

{फैशन ब्रांड अरमानी के मालिक जियोर्जियो अरमानी ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपए दान दिए हैं।

{गूगल कोरोनावायरस इंफॉरमेशन साइट बना रहा है, ताकि संक्रमण जांच की किट कहां उपलब्ध है, यह पता चल सके।

एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे, रेलवे ने कहा- यात्री घर से लाएं; 3 दिन में 10 लाख रेल टिकट कैंसिल

{3 दिनों में 10 लाख ट्रेन टिकट कैंसिल हुए। इनकी कीमत करीब 55 कराेड़ रु. के हैं। पिछले साल 11, 12 व 13 मार्च को 38 लाख टिकट बुक हुई थीं, जिनमें से 17% रद्द हुईं। 2020 में इस दौरान 35 लाख टिकट बुक हुईं। 30% कैंसिल हुईं।

{ट्रेनों के एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे। सेकंड एसी से पर्दे भी हटाए जाएंगे। रेलवे ने कहा कि यात्री घर से कंबल लेकर आएं।

{केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 10-15% घटी है।

इलाज में जुटे डॉक्टर बोले- 10 घंटे विशेष ड्रेस में रहने से दम घुटता है...

नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया
अस्पताल से पवन कुमार


कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में लगे डाॅक्टर कहते हैं कि उन्हाेंने इससे खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है। कोरोना के इलाज में डर नहीं लगता। लेकिन इस बीमारी को लेकर इतना पैनिक कर दिया गया है, जिससे घरवाले घबराते हैं। हालांकि, यह वायरस उतना खतरनाक नहीं है, जितना इबोला, निपाह और ट्यूबरकुलोसिस जैसी बीमारियों में आमतौर पर होता है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार तक दो मरीज भर्ती थे। महिला मरीज की मौत के बाद उनके बेटे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां तैनात एक डॉक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैलता है कि मरीज के वार्ड में रहने के दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पहने रखना पड़ता है। पीपीई सिर से पैर तक पूरी तरह ढंकता है। लगातार 8-10 घंटे पीपीई पहनने के कारण दम घुटने लगता है। पीपीई की कमी के चलते एक दिन में एक डॉक्टर को एक ही किट दी जाती है। पीपीई पहनकर न तो कुछ खा-पी सकते हैं और न ही फोन पर बात कर सकते हैं। मरीज की हालत ठीक नहीं होने पर डॉक्टर को 16 घंटे भी ड्यूटी करनी पड़ सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि इलाज के लिहाज से कोई चुनौती नहीं है। कोरोना पेशेंट के वार्ड में रहने के दौरान एहतियात बरतनी पड़ती है। घर जाने के बाद डॉक्टर सामान्य तरीके से घर-परिवार के साथ रहते हैं और खाते-पीते भी हैं।

कोरोना को 30 दिन रोक पाए तो ही जीतेंगे जंग: आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोनावायरस का खतरा दूसरे चरण में पहुंच चुका है। अगर इस पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह खतरा तीसरी स्टेज पर भी पहुंच सकता है। संक्रमण के आगे नहीं फैलने या इसे कम से कम करने के लिए सरकार के पास 30 दिन का ही वक्त है। इस समयसीमा के अंदर सरकार कोरोनावायरस का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोक सकती है। इसके लिए सरकार को तत्परता दिखानी होगी। तीसरा चरण शुरू हुआ तो यह सामुदायिक स्तर पर फैलने लगेगा। इसके बाद चौथा चरण आएगा, जब बीमारी महामारी का रूप ले लेती है। उस स्थिति में यह स्पष्ट नहीं होता कि वायरस का फैलाव कब और कहां रुकेगा। चीन और इटली छठे चरण में हैं।

कल से डेबिट-क्रेडिट कार्ड में ज्यादा सुरक्षा, 24x7 काेई भी सेवा अाॅन/अाॅफ कर सकेंगे, लेन-देन की सीमा भी तय या बदल सकेंगे


एजेंसी | मुंबई

डेबिट अाैर क्रेडिट कार्ड के दुरुपयाेग काे राेकने अाैर िडजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े फ्राॅड पर लगाम कसने के लिए रिजर्व बैंक नए नियम लागू करने जा रहा है, जो साेमवार 16 मार्च से लागू हाेंगे। अारबीअाई ने इस संबंध में जनवरी 2020 में अधिसूचना जारी की थी। ये नियम सभी डेबिट-क्रेडिट कार्ड (फिजिकल अाैर वर्चुअल) पर लागू हाेंगे। इनमें िर-इश्यू कार्ड भी शामिल हैं। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे डेबिट-क्रेडिट कार्ड इश्यू/रि-इश्यू करते समय उन्हें केवल भारत में एटीएम और प्वाॅइंट अाॅफ सेल (पीअाेएस) टर्मिनल्स पर ट्रांजेक्शन के लिए सक्रिय करें। नए िनयम प्रीपेड गिफ्ट कार्ड्स और मेट्रो कार्ड पर लागू नहीं होंगे।

ढांचा विध्वंस: आरोपियों से पूछताछ 24 को होगी


लखनऊ| अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई, 2019 में कहा था, कोर्ट नौ महीने में केस पूरा करे। कोर्ट आईपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज करेगी।

ट्रू वैल्यू पर बेच सकेंगे पुरानी मारुति कारें


नई दिल्ली| मारुति के ट्रू वैल्यू नेटवर्क पर अब वाहन मालिक अपनी पुरानी मारुति कारें बेच भी सकेंगे। ट्रू वैल्यू ने शनिवार को घोषणा की कि कार मालिक कारों की कीमतों का मूल्यांकन घर बैठे ही डिजिटली कर सकेंगे। ट्रू वैल्यू के 280 से ज्यादा शहरों के शो रूम से 2019-20 में 4 लाख कारें बिक चुकी हैं।


बजट सत्र: राज्यसभा का कामकाज 82% बढ़ा


नई दिल्ली| राज्यसभा का कामकाज बजट सत्र के पहले हिस्से में महज 9.5% ही हो पाया था। लेकिन सत्र के दूसरे हिस्से के दूसरे हफ्ते में सदन का कामकाज 82.6% तक बढ़ गया। सदन ने 5 घंटे 58 मिनट के बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए लंच नहीं लिया और 3 घंटे 53 मिनट अतिरिक्त बैठा।


ज. भट एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरमैन बने

नई दिल्ली| सरकार ने जस्टिस बंसीलाल भट को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का कार्यवाहक चेयरमैन बनाया है। केंद्र की अधिसूचना के मुताबिक वे जस्टिस सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय की जगह लेंगे, जो शुक्रवार को रिटायर्ड हो गए। जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जज रह चुके जस्टिस भट का कार्यकाल 3 माह होगा।


बिल गेट्स ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से दिया इस्तीफा


वॉशिंगटन| माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (64) ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के मुताबिक बिल गेट्स ने शिक्षा व स्वास्थ्य का काम करने के लिए बोर्ड छोड़ा है। गेट्स ने 1975 में पॉल एलेन के साथ माइक्रोसॉफ्ट का गठन किया था। अब कंपनी में सत्या नडेला समेत कुल 12 सदस्य हैं।


पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रु./ली. बढ़ी; दाम नहीं बढ़ेंगे

जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला

पुनर्गठन की अधिसूचना जारी

मध्यप्रदेश का सियासी ड्रामा

बर्खास्त डीएसपी पर शिकंजा

एक अप्रैल से मोबाइल फोन हाेंगे महंगे, जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% किया

105 साल में दिल्ली में मार्च के महीने की ऑल टाइम रिकॉर्ड बारिश


दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश के साथ पड़े ओले, सड़कें-छतें हुईं सफेद

अापने कार्ड से कभी ऑनलाइन लेन-देन नहीं किया है, तो यह सेवा कल से बंद हो जाएंगी

आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार

लेह से रिनचेन एंगमो चुमिकाचन

लद्दाख में लेह जिले का कुशहाट गोंगमा गांव 28 दिन से सील है। किसी को गांव के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं। इसी गांव से कोराेना वायरस के 3 केस मिले हैं। इनमें से दो मरीज हाल ही में ईरान से लौटे हैं और एक इनके परिवार का सदस्य है। तीनों का इलाज लेह के एसएनएम अस्पताल में चल रहा है। 3 हजार की आबादी वाला कुशहाट गोंगमा लेह से 13 किमी दूर है। गांव से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री ईरान गए थे। इनमें से 102 को दाे जत्थों में भारत लाया गया है। कमिश्नर सेक्रेट्री रिग्जिन संपेल ने बताया कि गांव पर नजर रखने के लिए तहसीलदार, बीएमओ और पुलिस इंचार्ज की समिति बनाई गई है। गांव को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए एक आशा कार्यकर्ता, एक एएनएम और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। काेराना संभावितों की राेज जांच की जा रही है। जिला प्रशासन गांव के लोगों को जरूरी खाने-पीने के सामान पहुंचा रहा है।

कंपनियां सारा फायदा ग्राहकाें काे देंे, ताे 36 रु. सस्ता हाेता पेट्राेल

कच्चे तेल की कीमताें के हिसाब से देश में पेट्राेल-डीजल की कीमतें राेज बदलती हैं। 1 जनवरी 2020 को भारतीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4,638 रुपए प्रति बैरल थी। 14 मार्च काे यह 48.33% घटकर 2,396 रु. प्रति बैरल रह गई। दूसरी अाेर पेट्रोल की कीमत 8.11% घटकर 76.04 से 69.87 रु. पर पहुंची। डीजल की कीमत भी 7.87% तक ही कम हुई है। अगर कंपनियां कच्चे तेल की गिरावट का सारा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती तो पेट्रोल की कीमत 36 रुपए तक कम हाेती।

{14 दिन में पेट्रोल का बेस प्राइस 4.79 रु. घटकर 28.18 रु. रह गया है। लेकिन कंपनियों ने 1.88 रु. का ही फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया।

तीन माह में कच्चा तेल 48% सस्ता, लेकिन हमें 8% ही लाभ

एजेंसी | नई दिल्ली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंिसल ने मोबाइल फोन पर जीएसटी को 12% से 18% कर दिया है। यह एक अप्रैल 2020 से लागू होगा। टेक्सटाइल, उर्वरक और फुटवेयर पर टैक्स काे लेकर काउंसिल अगली बैठकों में निर्णय करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की शनिवार को हुई 39वीं बैठक में ये निर्णय लिए गए।

बैठक के बाद सीतारमण ने कहा कि मोबाइल फोन, टेक्सटाइल, उर्वरक और फुटवेयर से जितना जीएसटी राजस्व मिल रहा है, उससे अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की मांग आ रही है। इसे देखते हुए इन उत्पादों पर जीएसटी को तर्कसंगत बनाने के लिए चर्चा की गई। इसके बावजूद सिर्फ मोबाइल फोन और उसके कुछ विशेष कल-पुर्जाें पर जीएसटी दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्राॅनिक्स एसाेसिएशन (अाईसीईए) के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने कहा, ‘6% जीएसटी बढ़ाना ‘डिजिटल इंडिया’ के लिए घातक होगा। -शेष पेज 07 पर

प्रशांत कुमार

 ब्रीफ**

सुविचार

धन से आज तक किसी को खुशी नहीं मिली। अक्सर यह शून्यता को पैदा करता है।

12 राज्य | 65 संस्करण**

कुल पृष्ठ 18+4 = 22 (रसरंग आज) | मूल्य ~ 6.00 | वर्ष 13, अंक 243

{महाराष्ट्र में शॉपिंग मॉल्स भी बंद।

महाराष्ट्र 26

केरल 22

उत्तर प्रदेश 17

हरियाणा 14

दिल्ली 9

कर्नाटक 7

राजस्थान 4

लद्दाख 3

जम्मू-कश्मीर 2

तमिलनाडु 1

पंजाब 1

आंध्र प्रदेश 1

तेलंगाना 1

कुल 108

{13 राज्यों तक पहुंचा कोरोना, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 26 मामले

खतरा अभी बरकरार

{बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के अनुसार अभी स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल कब होगा। हालात नहीं सुधरे तो आईपीएल रद्द भी हो सकता है।

{केरल में दूसरे राज्यों से आए लोगों को जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। सभी ट्रेनों में यात्रियों की जांच की जाएगी। सड़क से प्रवेश के 24 पॉइंट्स पर भी जांच होगी।

{इन्फोसिस ने बेंगलुरू ऑफिस बंद किया। कंपनी का एक कर्मचारी संदिग्ध मरीज के संपर्क में था।

  

  

लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र; 3 मरीज थे, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद

वायरस से बेखौफ इलाज में जुटे डॉक्टर

28 दिन से सील कुशहाट गोंगमा गांव से

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस को अधिसूचित आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने पहले इसकी वजह से मौत होने पर 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। लेकिन 52 मिनट बाद ही यह घोषणा वापस ले ली। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के कार्यों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। इसी बीच, 27 नए केस कन्फर्म होने के साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 108 हो गई। इनमें से 10 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में दो मौतें हुई हैं, जबकि शनिवार को महाराष्ट्र में एक संदिग्ध ने दम तोड़ दिया। कोरोना से निपटने में अभी तक भारत का ट्रैक रिकॉर्ड अमेरिका, चीन, इटली और दक्षिण कोरिया से बेहतर रहा है। 15 फरवरी को भारत में 3 मरीज थे, जबकि अमेरिका में 15 और इटली में 3 थे। एक महीने में भारत में 105 मरीज बढ़े और दो मौतें हुईं, जबकि इटली में इस दौरान 1,441 और अमेरिका में 50 मौतें हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय के बजाय अधिसूचित आपदा क्यों?

एसडीआरएफ गाइडलाइंस में 12 तरह की राष्ट्रीय आपदा हैं। तूफान, सूखा, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, टिड्डी दल का हमला इनमें शामिल हैं। इसमें महामारी का जिक्र नहीं है। इसलिए कोरोना अलग से अधिसूचित किया है। राज्य सरकार एसडीआरएफ के सालाना आवंटन की 10% राशि इस आपदा पर खर्च सकती हैं।

देश 15 फरवरी 14 मार्च मौतें

चीन 68500 80824 3289

इटली 03 21157 1441

द. कोरिया 28 8086 72

अमेरिका 15 2340 50

भारत 03 108 02

73,731 | ठीक हो चुके

5,604 | लोगों की मौत

1,49,593 | संक्रमित थे

क ोरोनाजंग

**

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद अचानक हुई बारिशऔर ओले पड़ने से तापमान में 5 डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के साथ अंधेरा छा गया। नई दिल्ली, शाहदरा, यमुना विहार, पीतमपुरा तमाम इलाकों में बारिश के साथ इतने ओले गिरे कि सड़क, पार्क और छत पर सफेद चादर बिछ गई। मार्च के शुरुआती 14 दिन में से 9 दिन 101.9 मिमी बारिश हो चुकी है यह 1915 से 2020 तक 105 साल का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

शनिवार को शाम 5.30 बजे तक 37 मिमी बारिश हुई।


िकसी भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड काे इन तरीकाें से इस्तेमाल िकया जाता है- एटीएम पर, प्वाॅइंट अाॅफ सेल (पीअाेएस) टर्मिनल पर, अाॅनलाइन ट्रांजेक्शन, काॅन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शन अाैर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए।

अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ िसर्फ एटीएम अाैर पीअाेएस टर्मिनल पर इस्तेमाल करने की सुविधा िमलेगी। अापकाे अाॅनलाइन ट्रांजेक्शन, काॅन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शन या इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन करना है ताे इन सेवाओं काे कार्ड पर शुरू करवाना हाेगा।

ये सेवाएं कार्ड के साथ स्वत: आती थीं। अब ग्राहक के आग्रह पर ही शुरू होंगी।

ग्राहक 24x7 किसी भी सेवा काे मोबाइल एप्लिकेशन, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस (अाईवीअार) के जरिए शुरू करवा सकेंगे। साथ ही स्विच अाॅन या स्विच अाॅफ कर सकेंगे।

ग्राहक इसके जरिए कार्ड की ट्रांजेक्शन िलमिट भी तय कर सकेंगे या उसे बदल सकेंगे।

माैजूदा कार्ड से अब तक आपने अाॅनलाइन ट्रांजेक्शन या काॅन्टेक्टलेस ट्रांजेक्शन या इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन नहीं िकया है, ताे कार्ड पर ये सेवाएं 16 मार्च से बंद हाे जाएंगी।

िरजर्व बैंक ने सभी बैंकाें से कहा है कि वे माेबाइल एप्लीकेशन, लिमिट माेडिफाई करने के लिए नेट बैंकिंग विकल्प अाैर इनेबल व डिसएबल सेवा सप्ताह के साताें िदन चाैबीसाें घंटे उपलब्ध करवाएं। बैंक की ब्रांच अाैर एटीएम पर भी यह विकल्प माैजूद रहेगा।

कार्ड के स्टेटस में जब भी बदलाव हाेगा, बैंक एसएमएस/ई-मेल के जरिये ग्राहक काे अलर्ट/सूचना/स्टेटस भेजेंगे।

 } डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े फ्राॅड राेकने के लिए िरजर्व बैंक लागू कर रहा है नए िनयम


{अमेरिका: श्वेत बहुल स्कूलों को अन्य स्कूलों से 1.70 लाख करोड़ रु. ज्यादा मिलते हैं


पर आज पढ़ें**

न्यूनतम अधिकतम आज का अनुमान
(न्यूनतम)

तापमान (डिग्री सेल्सियस)**

दिल्ली 16.4 24.715.0

फरीदाबाद 16.3 24.615.0

गुड़गांव 16.2 24.315.0

मुंबई 16.6 34.319.0

चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी, 2076**

नई दिल्ली, रविवार 15 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...