पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजनांदगांव. मोहला में पदस्थ आईटीबीपी की 44वीं बटालियन के जवान बन सिंह (32) ने खुद को अपनी राइफल से गोली ली। घटना मंगलवार सुबह 11.30 बजे की है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जवान जलगांव महाराष्ट्र का रहने वाला था। बीते तीन वर्ष से वह मोहला के कैंप में बतौर ड्राइवर पदस्थ था।
घटना के दिन भी वह सुबह रोज की तरह नाश्ते के बाद ड्यूटी पर गया था। जैसे ही वह ड्राइविंग सीट पर बैठा उनसे इंसास राइफल से अपने सिर पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान गाड़ी की ओर भागे, उन्होंने देखा बन सिंह लहूलुहान सीट पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
नक्सल सेल एएसपी वायपी सिंह ने बताया कि बन सिंह द्वारा आत्महत्या करने की वजह अभी अज्ञात है। आईटीबीपी के अफसर जवान के साथ बैरक में रहने वाले अन्य जवानों से पूछताछ भी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जवान पारिवारिक कारणों से परेशान था। करीब एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को जवान के गृह ग्राम के लिए भेज दिया गया है। बन सिंह ने वर्ष 2009 में आईटीबीपी ज्वाइन की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.