पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इटकी: राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित कर पूजा की, जम कर हुई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटकी| रंगों का दो दिनी होली का त्योहार इटकी व आसपास के गांवों में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मौके पर इटकी व मुकुंदा में फग डोल जतरा लगा। होलिका दहन की गई व रंग -अबीर लगाकर एक दूसरे को त्योहार की बधाइयों का आदान- प्रदान किया गया। मकुंदा में मंगलवार को आयोजित डोल जतरा के दौरान पंडित शत्रुघ्न पांडेय के नेतृत्व में भगवान राधा- कृष्ण को गुलाल- अबीर अर्पण कर पूजा अर्चना की गई व झूला में रखकर भगवान को झुलाया गया। फाग गायन का भी आयोजन हुआ। इटकी के श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित जतरा में भगवान राधा- कृष्ण की पूजा अर्चना की गयी। इससे पूर्व क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर होलिका दहन की गयी। होली के हुड़दंग के दौरान विशेषकर युवकों ने रंग- अबीर उड़ाकर त्यौहार का आनंद लिया। साहू टोला में मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
खबरें और भी हैं...