पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. शहर के दीक्षितपुरा इलाके में गैंगवार के चलते बदमाशों ने बमबारी की है। इसे सोमवार की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें बदमाश महबूब अली के अड्डे पर जाकर बमबारी की गई थी। बमबारी कार से आए बदमाशों ने की और इसके बाद भाग गए, मौके से पुलिस को जिंदा बम मिला है। बमबारी किसने कराई और हमला किस पर था, पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
- दरअसल, शहर में छोटू चौबे और महबूब अली के बीच झगड़े चल रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को महबूब अली अड्डे पर कुछ बदमाशों ने बम फेंका था। घटना के बाद महबूब अली पक्ष ने छोटू चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
- पुलिस ने मामला दर्ज किया तो छोटू चौबे की मां पूर्व पार्षद रीता चौबे ने पुलिस पर दबाव बनाया कि उसका बेटा चार दिन से बाहर है। ऐसे में उसके ऊपर मामला नहीं दर्ज किया जा सकता।
- पुलिस सोमवार को हुई बमबारी के बारे में अब तक जानकारी जुटा ही रही थी कि मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा कार्यालय के बाहर सड़क पर कुछ बदमाश कार से आए और बमबारी करके भाग गए।
मौके से जिंदा बम बरामद
- घटना स्थल से जिंदा बम भी बरामद किया गया। वारदात दीक्षितपुरा इलाके में हुई, जहां पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से आये बदमाश बम फेंकने के बाद फरार हो गए। गैंगवार का आरोप महबूब अली गैंग पर लगाया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.