पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • JAC 12th Result 2018: झारखण्ड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा ऐसे करें चेक

JAC 12th Result 2018: झारखण्ड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा ऐसे करें चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखण्ड बोर्ड की इंटरमीडिएट यानि 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में घोषित किया जाएगा. झारखण्ड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा झारखण्ड एकेडमिक काउन्सिल द्वारा आधिकारिक वेबसाईट jharresults.nic.in पर की जाएगी. झारखण्ड बोर्ड 12वीं के सभी छात्र अपना रिजल्ट झारखण्ड अकादमी परिषद् की आधिकारिक वेबसाईट पर चेक कर सकते हैं.

हालांकि झारखण्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट को जारी करने की तिथि की अभी बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. परन्तु झारखण्ड अकादमी परिषद् के सभापति अरविन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि सब कुछ योजनाओं के तहत चला तो हम रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में घोषित करेंगें. 

JAC 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर पाने के लिये यहाँ रजिस्टर करें

परन्तु विश्वशनीय सूत्रों से पता चला है कि झारखण्ड बोर्ड ने कापियों का मूल्यांकन करा चुका है. रिजल्ट करीब-करीब तैयार हो गया है. मेरिट लिस्ट को फ़ाइनल रूप प्रदान किया जा रहा है.  

विदित हो कि झारखण्ड बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 27 मार्च 2018 से 3 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित करवाया था. परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए पूरे राज्य में 436 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. गणित और कंप्यूटर की परीक्षा क्रमश: 26 और 27 अप्रैल  को आयोजित की गई. हालाकि यह परीक्षा क्रमशः 2 और 3 अप्रैल को होनी थी परन्तु राम नवमी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था. 

गौरतलब है कि इस बार कुल 316,369 विद्यार्थियों ने झारखण्ड बोर्ड की इंटरमीडिएट या 12 वीं परीक्षा में शामिल हुए. वर्ष 2017 में झारखण्ड बोर्ड की 12वीं परीक्षा के विज्ञानं वर्ग में 52.36% और कामर्स वर्ग में 60.09% छात्र पास हुए थे. कुल 326,000 विद्यार्थी 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे.

 

खबरें और भी हैं...