पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. जैक द्वारा 11वीं की परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार को फर्स्ट सिटिंग में केमिस्ट्री पेपर की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से परीक्षा होनी है। लेकिन इस परीक्षा का एक दिन ही पेपर वायरल हो गया है। परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र के मिलान से पता चलेगा वायरल हुआ पेपर ऑरिजनल है या नहीं। अब बुधवार को 9:45 बजे वायरल हुए प्रश्नपत्र से मिलान करने के बाद ही पता चलेगा कि प्रश्नपत्र वायरल की बात कितनी सही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा परीक्षा 12 अप्रैल से शुरू हुई है जो 26 अप्रैल तक चलेगी। छात्रों का कहना है कि बुधवार को हुई फिजिक्स की परीक्षा के प्रश्नपत्र भी पहले से बाजार में उपलब्ध थे।
नौंवी व 11वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल व डीईओ गंभीर नहीं है। एक ओर जहां कक्षा 12वीं के प्रश्नपत्र ट्रेजरी से उसी दिन सेंटर को उपलब्ध कराया जाता है जिस दिन संबंधित विषय की परीक्षा होती है। वहीं क्लास 11वीं के सभी विषयों के प्रश्न परीक्षा से पहले ही उपलब्ध करा दिया जाता है।
ऐसे सेंटर तक पहुंचता है प्रश्न पत्र
9वीं और 11वीं का प्रश्नपत्र जैक उपलब्ध करवाता है। जैक का निर्देश होता है कि परीक्षा शुरू होने के एक-दो दिन पहले एक निश्चित सेंटर से सभी केंद्राधीक्षक प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका को प्राप्त कर ले। एक सील्ड बोरा के अंदर अलग-अलग लिफाफे में सभी संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र सील पैक कर उपलब्ध कराया जाता है। परीक्षा के पहले दिन जब प्रश्नपत्र का बोरा खोला जाता है तो सभी प्रश्नपत्र के पैकेट बाहर हो जाते हैं। इस प्रकार प्रश्नपत्र के सुरक्षा का पहला लेयर पहली परीक्षा के दिन ही खत्म हो जाती है।
प्रश्न वायरल मामले की जांच कराई जाएगी
प्रश्न पत्र वायरल होना गंभीर बात है। प्रश्न पत्र सुरक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। प्रश्न पत्र वायरल मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद काउंसिल द्वारा छात्रहित में समुचित निर्णय लिया जाएगा।
डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह, जैक चेयरमैन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.