पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजगदीश माली अपने समय के शीर्ष फोटोग्राफर थे. उन्होंने रेखा, शबाना आज़मी समेत कई चोटी के सितारों के साथ काम किया.
अभिनेत्री अंतरा माली के पिता और मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली का मुंबई के एक अस्पताल में लिवर की बीमारी की वजह से निधन हो गया.
मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार देर शाम हुआ.
पार्थिव शरीर को माहिम की एक चर्च से श्मशान भूमि लाया गया. पार्थिव शरीर के साथ अंतरा माली भी मौजूद रहीं.
उनसे जुड़े लोगों ने बताया कि वो कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्हें लिवर और आंतों की बीमारी थी.
अशोक पंडित और संगीत सिवन जैसे फिल्मकारों ने उनके निधन पर अफ़सोस जताया.
चर्चा मेंबीते दिनों जगदीश माली तब चर्चा में आए थे, जब वो मुंबई की सड़कों पर कथित तौर पर निर्वस्त्र घूमते पाए गए थे.
तब अभिनेत्री मिंक ने उन्हें इस हालत में देखकर अभिनेता सलमान ख़ान को बताया.
तब सलमान ने उनकी मदद की थी और उन्हें घर पहुंचाया. इस पर अंतरा माली ने कहा भी था कि उनके पिता ठीक हैं और उन्हें किसी की मदद की ज़रूरत नहीं है.
जगदीश माली अपने समय के शीर्ष फोटोग्राफर माने जाते थे.
उन्होंने 1980 के दशक में अपना करियर शुरू किया और रेखा, शबाना आज़मी, करीना कपूपर, अनुपम खेर, ओम पुरी, इरफान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.