पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रहाणे के आउट होने के बाद गूंजा- संजू हल्ला बोल, मैच में शाहरुख को ढूंढती रही नजरें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर.  जयपुर में आईपीएल के दूसरे मैच में दर्शकों में उम्मीद से कम उत्साह नजर आया। वीआईपी एरिया और रूप टॉप पर आखिरी समय तक कुर्सियां खाली रहीं। इसके दो कारण थे पहला शाहरुख खान की गैरमौजूदगी, दूसरा रॉयल्स का लचर प्रदर्शन। दोनों कारणों से युवाओं में कुछ खास जोश नजर नहीं आया। हालांकि, यंगस्टर्स ने बदलते रुख के हिसाब से केकेआर को सपोर्ट करना शुरू कर दिया।

 

रहाणे के आउट होने के बाद गूंजे संजू हल्ला बोल के नारे 

पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 92 रन बनाने वाले संजू सैमसन से यंगस्टर्स को काफी उम्मीदें थीं। तभी तो रहाणे के आउट होने के बाद स्टेडियम में संजू... संजू हल्ला बोल के नारे गूंजने लगे। पर संजू 7 रन बनाने के बाद ही पैवेलियन लौट गए और जाते-जाते दर्शकों की उम्मीदें भी ले गए। हालांकि, कुछ देर मायूसी के बाद दर्शकों ने अपना एंटरटेनमेंट केकेआर के प्लेयर्स में ढूंढ लिया। 

 

कलरफुल बालों की कैप पहने पहुंचे
स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर खुद को देखने के लिए कुछ दर्शकों ने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया। अमित वर्मा और श्वेता चौधरी का ग्रुप कलरफुल बालों की कैप पहने और फेस पर हल्ला बोल पेंट करवाए स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे जान पहचान वाले हमें स्क्रीन पर देखें। जब वो बताएंगे कि उन्होंने हमें देखा तो यह एहसास हमारे लिए अलग होगा।

 

पहला मैच नहीं देख सके, दूसरे के लिए ली छुट्‌टी
मैच शुरू होने से पहले जयपुराइट्स उत्साह से भरपूर दिखे। अधिकतर लोग अपनी फैमिली के साथ छोटे बच्चों को लेकर मैच देखने पहुंचे। जयपुर के राकेश शर्मा कहते हैं, 4 साल बाद जयपुर में मैच हो रहा है।  वे 5 साल की बेटी को मैच देखने साथ लेकर आए थे। वहीं अजमेर से आए रौशन कहते हैं, राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने स्पेशली जयपुर पहुंचे। पहला मैच नहीं देख पाने का मलाल भी उन्हें है। मैच के लिए स्पेशल छुट्टी लेकर आए हैं।

 

साफा बांधे पहुंचे मेडिकल स्टूडेंट्स
मैच शुरू होने से पहले साफा बांधे मेडिकल स्टूडेंट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां किसी ने भी राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट  करने में कसर नहीं छोड़ी और मैच शुरू होते ही टीम के चौके लगाते ही जोरों की हूटिंग करने लगे।

 

 

दिखावे की सिक्योरिटी

टाइट सिक्योरिटी सिर्फ आम आदमी के लिए थी, लेकिन वहां तैनात सिक्योरिटी अपने-अपने रिश्तेदारों को बड़ी आसानी से एंट्री दे रहे थी। मैच देखने में व्यस्त पुलिसकर्मी वीआईपी एरिया में लोगों के बीच हो रही झड़प को भी नजरअंदाज कर रहे थे।

 

डांस स्टेप की प्रैक्टिस

शैलजा, महुल, विकास और राहुल सहित 12 मेंबर्स का ग्रुप डिस्को डांस ड्रेसअप में आया। उन्होंने कहा, हम सब ने चौके और छक्के लगने पर अलग-अलग डांस स्टेप करने की प्रैक्टिस की है। हम सैमसन के चौके-छक्कों पर दर्शक दीर्घा में डांस करेंगे।

खबरें और भी हैं...