अवैध रेहड़ी वालों की वजह से लगा जाम
सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
एन्क्रोचमेंट हटाने के लिए टीम भेजी जाती है। हाईवे पर चेक करवाकर रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मनवीर सिंह गिल, ईओ,
जीरकपुर | जीरकपुर-पटियाला रोड पर फ्रूट की लगने वाली अवैध रेहड़ी-फड़ियों की वजह से कई लंबा जाम लग रहा है। ऐसे में लोगों को यहां काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोड किनारे खड़े फ्रूट विक्रेता की रेहड़ियों व फड़ियों पर लोग फ्रूट खरीदने के लिए अपनी गाड़ियों को सड़क पर खड़ी कर देते और खरीदारी में व्यस्त हो जाते हैं। इस बीच सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसी जगह पर रेहड़ी-फड़ी वालों के पास ही पटियाला जाने वाली सवारियों के लिए बसें खड़ी होकर सवारियों का इंतजार करती हैं। इसके चलते अक्सर यहां जाम लगा रहता है। सुबह के समय पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल, कॉलेज और कामकाजी लोगों को ऑफिस पहुंचना होता है। यहां न तो ट्रैफिक पुलिस इन रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है और न ही प्रशासन अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त कर रहा है। हालात ये हैं कि इनकी देखादेखी अब नूडल व छोले-कूलचे आदि की रेहड़ियां भी लगने लगी हैं।