भविष्य की स्टार क्रिकेट खिलाड़ी बनेंगी जेमिमाह : नासेर हुसैन
भविष्य की स्टार क्रिकेट खिलाड़ी बनेंगी जेमिमाह : नासेर हुसैन
मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासेर हुसैन का कहना हैे कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिगेज भविष्य में इस टीम की स्टार खिलाड़ी होंगी।
मुंबई की 17 साल की हरफनमौला खिलाड़ी जेमिमाह टी-20 प्रारूप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
जेमिमाह ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को मिली सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
इसके अलावा, जेमिमाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुबंध सूची में भी शामिल होने वाली सबसे युवा क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
हुसैन ने ट्विटर के जरिए जेमिमाह की तारीफ करते हुए कहा, \"\"नाम याद है, जेमिमाह। उनके साथ मैदान पर खेलते हुए कुछ समय बिताया। वह भारत की स्टार खिलाड़ी बनने वाली हैं।\"\"
इस संदेश के साथ हुसैन ने जेमिमाह के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की।
--आईएएनएस