पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, होम पेज पर लिखा हेप्पी बर्थ-डे पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 

  • सरकार के मुताबिक, बीते एक साल में देश की 22 हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की गईं
  • पिछले दिनों रक्षा और गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर चाइनीज कैरेक्टर नजर आए थे
     

 

नई दिल्ली.  जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार देर रात किसी ने हैक कर ली और उस पर बर्थ-डे पूजा लिख दिया। अभी किसी हैकर ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन का भी कोई जवाब नहीं आया है। साल के शुरुआत में गृह, रक्षा, कानून और लेबर मंत्रालय की वेबसाइट पर सायबर हमले हुए थे। 

 

सुबह ठीक हो पाई वेबसाइट
- यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के होम पेज पर ब्लैक बैकग्राउंड पर 'हेप्पी बर्थ-डे पूजा' लिखा था। नीचे लिखा था योर लव। सुबह करीब साढ़े सात बजे वेबसाइट दुरुस्त कर दी गई। 

- वेबसाइट का मेंटेनेंस करने वाली संस्था नेशनल इनफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) ने इसे तकनीकी खामी बताया है। 

 

इन पर भी हो चुके हैं सायबर अटैक
- बीते साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और इंडियन स्पेशल फोर्स यूनिट कॉम्बेटिंग टेरर एक्टिविटी की वेबसाइट भी हैकर्स के निशाने पर रही थी। हालांकि, खबर लगते ही कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) ने इन वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया था। 

 

एक साल में अचानक बढ़े हैकिंग के मामले

- लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच 22 हजार 207 वेबसाइट हैक की गईं। इनमें 114 सरकारी थीं। कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने इस अवधि में बड़े थ्रेट्स को लेकर 301 सिक्युरिटी अलर्ट जारी किए।

- गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2016 में 199 सरकारी वेबसाइट को हैक किया गया। वहीं, 2013 से 2016 तक कुल 700 वेबसाइट हैक हो चुकी हैं। 

 

रक्षा-गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर भी दिखी थी गड़बड़ी
- पिछले दिनों रक्षा और गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर चाइनीज कैरेक्टर नजर आए थे, जिसके बाद इनके हैक होने की चर्चा थी। हालांकि, इन तब भी एनआईसी ने इसे तकनीकी खामी बताया था।
- रक्षा मंत्रालय वेबसाइट की हैकिंग की रिपोर्ट पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा था कि इस स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। 

 

 

खबरें और भी हैं...