पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

जम्मू, 17 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मंीर के सांबा जिले में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया।
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे के सांबा और हीरानगर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की। रेंजर्स ने करीब दर्जनभर बीएसएफ सीमा चौकियों को निशाना बनाया।
रीगल चौकी पर बीएसएफ जवान घायल हो गया। सूत्रों ने कहा, \"\"बीएसएफ ने करारा जवाब दिया है। दोनों पक्षों के बीच सुबह तक गोलीबारी जारी रही।\"\"
वहीं, मंगलवार को सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 मई को जम्मू एवं कश्मीर दौरे के ठीक दो दिन पहले पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...