पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जामताड़ा: 15 साल की नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी का सरेंडर

वहीं दूसरी ओर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप करने के मुख्य आरोपी सीताराम मरांडी ने गुरुवार को एसडीजेएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ कुंडहित थाना में कांड संख्या 11/20 दर्ज है। यह प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि पीड़िता कुंडहित के एक विद्यालय की छात्रा है। घटना के दिन पीड़िता स्कूल का बकाया राशि जमा करने एवं एडमिट कार्ड लेने स्कूल गई थी। शाम के वक्त जब वह वापस घर आ रही थी, तो रास्ते में मोहुला गांव के पास आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ पीड़िता की आंख में गमछा बांध दिया और उसे जंगल की ओर ले गया तथा उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह जंगल में पड़ी हुई थी।

भास्कर न्यूज | जामताड़ा/कुंडहित

खुले में शौच के लिए गई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ उसी के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराय है। मामले को लेकर कुंडहित थाना में भादवि की धारा 376 व पाेस्काे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित किशोरी ने कहा है कि उसकी उम्र 15 वर्ष है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता 8 मार्च की शाम 6 बजे गांव के तालाब के पास शौच के लिए गई हुई थी। उसी समय मिलीचंद्र बास्की नामक युवक वहां पहुंच गया और उसे जबरन ड्रेन की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि जब उसने युवक की ज्यादत का विरोध किया, तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर घटना की जानकारी किसी को देने पर जान मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...