पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर रविवार को मूवी डेट पर स्पॉट हुईं। वे फिल्म देखने पापा बोनी कपूर का हाथ थामे पहुंची थीं। उनके साथ सौतेली बहन अंशुला कपूर भी थी। इस दौरान जाह्नवी ब्लू डेनिम और क्रॉप टॉप में ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने राउंड ईयररिंग्स भी पहन रखे थे। ज्यादा अपने बाल खुले रखने वाली जाह्नवी मूवी देखने दो चोटी में स्पॉट हुईं। जाह्नवी के हाथ में उनकी फेरवेट पिंक बोतल भी थी। जाह्नवी के हाथ में अक्सर ये बोतल दिखती है। वे ये बोतल हमेशा अपने साथ क्यों रखती हैं ये तो नहीं पता, लेकिन ये कयास लगाए जाते हैं कि उन्हें ये बोतल उनकी मॉम श्रीदेवी ने गिफ्ट की थी। वहीं, अंशुला जीन्स और रेड शर्ट में नजर आईं। आपको बता दें कि जाह्वनी फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर स्क्रीन शेयर करेंगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। ये फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का रिमेक है।
आगे स्लाइड्स में क्लिक करके देखें जाह्नवी, बोनी और अंशुला की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.