पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजापानी महिला पर्यटक के साथ जयपुर में कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है.
राजस्थान पुलिस के जयपुर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल डीसी जैन ने बीबीसी से बताया कि मामले के अभियुक्त की तलाश जारी है.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अच्छी अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाले एक शख़्स ने उन्हें पूरा शहर घुमाने का प्रस्ताव रखा तो मान गई क्योंकि उस महिला को अंग्रेज़ी बोलने में दिक़्क़त हो रही थी.
जापानी महिला ने आरोप लगाया कि तीन दिन शहर घुमाने के बाद वो आदमी बीती रात उसे दुदु के पास एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ उसने बलात्कार किया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ़्तीश शुरू कर दी है. पीड़ित महिला अभियुक्त का नहीं नाम नहीं बता पाई क्योंकि उसे हिंदी बिल्कुल ही नहीं आती है और वह उसका नाम समझ नहीं पाईं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.