पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजापान सरकार ने एक पत्रकार को सीरिया जाने से रोक दिया है. जापान के सरकारी मीडिया के अनुसार विदेश मंत्रालय ने स्वतंत्र फोटोग्राफर युईशी सुजिमोटो को सीरिया जाने से रोकने के लिए उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है.
ऐसा पहली बार हुआ है कि जापान सरकार ने किसी जापानी नागरिक के ख़िलाफ़ ऐसा क़दम उठाया है.
संबंधित अधिकारियों को अनुमति दी गई है कि वे किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए उसका पासपोर्ट जब्त कर सकते हैं.
युईशी सुजिमोटो ने सरकार के कहने पर जब अपनी सीरिया यात्रा रद्द नहीं की तो अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया.
पासपोर्ट जब्त किए जाने पर सुजिमोटो ने कहा कि जापान सरकार उनकी \'अभिव्यक्ति की आजादी\' का हनन कर रही है.
जापानी नागरिकों की हत्याइस्लामिक स्टेट ने हारुना युकावा और केंजी गोटो की हत्या कर दी.
कुछ ही दिनों पहले इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अगवा किए गए दो जापानी नागरिकों की हत्या कर दी.
इस्लामिक स्टेट ने बंधक बनाए गए हारुना युकावा और केंजी गोटो की रिहाई के बदले 20 करोड़ डॉलर की फ़िरौती मांगी थी.
जापान ने इस्लामिक स्टेट से प्रभावित हुए शरणार्थी देशों को इतनी ही रक़म की मानवीय सहायता देने की घोषणा की थी.
(यदि आप बीबीसी हिन्दी का एंड्रॉएड ऐप देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें. सोशल मीडिया जैसे फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी आप हमें फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.