पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Personal Life Facts Of Mumbai Indians Jason Roy, Who Left Previous Season In Anger

पिछले साल गुस्से में IPL छोड़ गया था ये प्लेयर, बन गया मुंबई की जीत का हीरो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2018 के 9वें मैच में जेसन रॉय दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत के हीरो रहे। रॉय की 53 बॉल पर 91 रन की तूफानी इनिंग की बदौलत दिल्ली ने मुंबई पर 7 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। आपको जानकर हैरानी होगी कि जेसन रॉय पिछले सीजन गुस्से में पूरा आईपीएल छोड़कर चले गए थे क्योंकि गुजरात लायंस की ओर से उन्हें मौका नहीं मिला था। जेसन का ये डेब्यू सीजन था। आज हम आपको बता रहे हैं जेसन रॉय की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स और फोटोज। ऐसा रहा है क्रिकेट करियर...

 

जेसन ने 2014 में टी-20 और 2015 में वनडे डेब्यू किया था। वे 57 वनडे मैचों में 2006 और 167 टी-20 मैचों में 4258 रन बना चुके हैं। इसके अलावा जेसन ने 143 लिस्ट-ए और 78 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

 

ऐसा रहा मुंबई-दिल्ली का मैच

 

- 195 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम में जेसन रॉय के 91 रनों की मदद से 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। जेसन रॉय 53 गेंद पर 91 रन और श्रेयस अय्यर 20 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉट आउट रहे। रॉय ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी भी लगाई। इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन बनाए।

 

सूर्यकुमार और लुईस ने की शतकीय साझेदारी

 

- मुंबई के ओपनर सूर्यकुमार यादव 53 और इविन लुईस 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 102 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने अपनी टीम को 8 ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। लुईस के आउट होने के बाद ईशान किशन ने तेजी से 23 बॉल में 44 रन बनाए।

-मिडिल ऑर्डर में रोहित शर्मा 18, काइरॉन पोलार्ड 0, क्रुणाल पंड्या 11 और हार्दिक पंड्या 2 रन ही बना सके। दिल्ली के राहुल तेवतिया, डेनियल क्रिश्चियन और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, जेसन रॉय के पर्सनल लाइफ फोटोज और कुछ Facts...