पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में एनआईए की जांच को लेकर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि मक्का मस्जिद केस में बड़ी सफलता के लिए एनआईए को मेरी बधाई, मिशन पूरा हुआ। हालांकि, जावेद के इस ट्वीट पर भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर को राहुल गांधी का फैन बताया। बता दें कि अदालत ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट में आरोपी बनाए गए असीमानंद समेत 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस पर ट्विटर वार
- जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, "मिशन पूरा हुआ!! एनआईए टीम को मक्का मस्जिद केस में शानदार सफलता के लिए मेरी तरफ से बधाइयां। अब उनके पास दूसरे धर्मों में शादी करने वालों की जांच के लिए पर्याप्त समय है।"
- जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट किया, "जावेदजी, काश आप ईमानदारी के साथ कांग्रेस की ‘हिंदू आतंक’ वाली सोच की भी निंदा कर पाते। ऐसा लगता है कि आप काल्पनिक लेख लिखने वाले राहुल गांधी के फैन हैं, जैसा आप अपनी फिल्मों में करते हैं, या ‘हिंदू आतंकवाद भी ‘मौत के सौदागर’ की तरह आप के दिमाग की उपज है।”
मुगलों के इतिहास को लेकर भी आमने-सामने थे जीवीएल और जावेद
- ऐसा पहली बार नहीं है, जब जावेद अख्तर और जीवीएल नरसिम्हा राव के बीच किसी मुद्दे पर ट्विटर पर बहस हुई हो। इससे पहले अक्टूबर 2017 में भी अख्तर ने ट्विटर पर लिखा था, ‘मैं जीवीएल नरसिम्हा राव से उस इतिहासकार (आरएसएस शाखा के अलावा) का नाम जानना चाहता हूं जो उन्हें मुगलों के बारे में जानकारी दे रहा है।”
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.