पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देश की एकता और श्रेष्ठता के लिए 10 किमी दौड़े जवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटी। सीआरपीएफ 157 बटालियन के द्वारा गुरूवार को 10 किमी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य को लेकर द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित मैराथन दौड़ में 157 बटालियन आदित्यपुर के 150 जवानों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ प्रताप चौक से प्रारंभ हो कर एक्सएलआरआई, दो मुहानी, टोल ब्रिज से होते हुए मरीन ड्राइव के रास्ते आरआईटी होकर 157 बटालियन के मुख्यालय, राजकीय पाॅलिटेक्निक, आदित्यपुर पहुंच कर समापन हुआ। इससे पूर्व मैराथन को सुबह छह बजे द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्‍होंने इस दौड़ के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दौड़ भारत को एकता और श्रेष्ठता की ओर ले जाने, भारत की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने, स्वच्छता की प्रेरणा देने वाला व व्यायाम द्वारा विभिन्न रोगों से बचाव कर हर भारतीयों को स्वस्थ्य रखने के लिये किया गया।
खबरें और भी हैं...