- Hindi News
- National
- Ranchi News Jaynagar Ranchi X Viradeh Stopped An Hour To Pass The Capital
राजधानी को पास कराने के लिए एक घंटा रोका जयनगर-रांची एक्स, विराेध
रांची रेल डिवीजन के अंदर रांची-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन एक्सप्रेस नहीं, बल्कि पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जा रहा है। मुरी स्टेशन पर जयनगर से रांची अा रही ट्रेन समय से पहले पहुंचने के बाद भी इसे ़ घंटे तक राेक कर रखा जा रहा, ताकि दिल्ली से रांची अा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन काे पहले पहुंचाया जाए। राजधानी ट्रेन के लिए एक घंटे तक एक्सप्रेस ट्रेन काे राेक कर रखने का जवाब रेलवे के पास नहीं है। इस मामले में यात्रियाें ने विरोध जताया है। यह ट्रेन बाेकाराे तक समय पर अाती है। उसके बाद इसे रांची तक पैसेंजर ट्रेन बना दिया जा रहा है। मुरी स्टेशन के अधिकारियाें का कहना है कि यह प्रत्येक दिन का रेलवे का अभ्यास है। इसी तरह राजधानी ट्रेन काे निकालने के लिए एक घंटे तक ट्रेन काे राेका जाता है। ट्रेन अपने निर्धारित समय 11:25 बजे के बजाया दाे घंटे पहले यानि सुबह 9 से 9:30 बजे तक अासानी से रांची अा सकती है, लेकिन इसका टाइमिंग एेसा दिया गया है कि जिसमें रेलवे के साथ-साथ यात्रियाें का भी समय बरबाद किया जा रहा है।
तुलिन में 20 मिनट, मुरी में 1 घंटे अाैर रांची अाउटर पर 20 मिनट राेका गया
जयनगर एक्सप्रेस बाेकाराे तक सही समय पर आई। तुलिन स्टेशन पर 20 मिनट राेक दिया गया। उसके बाद मुरी स्टेशन पर सुबह 8:55 बजे पहुंची। प्लेटफाॅर्म नं-2 पर ट्रेन खड़ी की गई। 9:50 बजे ट्रेन काे खाेला गया। ट्रेन नामकुम से अागे रांची स्टेशन के अाउटर पर 20 मिनट राेकी गई, क्यांेकि समय से पहले आ गई थी, जबकि रांची स्टेशन पर दाे प्लेटफाॅर्म खाली था। 11:25 बजे ट्रेन रांची स्टेशन पहुंचाया गया।
निशक्त अाैर बुजुर्ग यात्रियाें के लिए पांच नंबर पर नहीं अाता इ रिक्शा
पांच नंबर प्लेटफाॅर्म पर खड़ी ट्रेनाें के दिव्यांग अाैर बुजुर्ग यात्री काे र्इ-रिक्शा की सुविधा नहीं मिल रही है। क्यांेकि, रेलवे मालगाड़ी या तेल का टैंकर खड़ा कर देता है, जिस वजह से ई-रिक्शा नहीं अा पाती है। तीन नंबर प्लेटफाॅर्म खाली रहने के बाद भी पांच नंबर प्लेटफाॅर्म पैसेंजर ट्रेन लगती है। वहीं, मालगाड़ी काे एक नंबर, दाे नंबर अाैर तीन नंबर प्लेटफाॅर्म पर लगाया जा रहा है।
जयनगर-रांची एक्स. बाेकाराे से रांची के बीच बनाया पैसेंजर ट्रेन