- Hindi News
- National
- New Delhi News Jdu Claims Congress Is On The Verge Of Major Breakdown In Bihar Like Mp
जदयू का दावा, एमपी की तरह बिहार में भी कांग्रेस बड़ी टूट के कगार पर
सीतामढ़ी की घटना, एक भागने में रहा सफल, पिस्टल की मैगजीन बरामद
झारखंड विधानसभा में बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव अाैर बंधु तिर्की काे असंबद्ध विधायक के रूप में सदन में रहना पड़ सकता है। स्पीकर रवींद्र नाथ महताे द्वारा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के भाजपा में विलय अाैर प्रदीप यादव व बंधु तिर्की के पार्टी समेत कांग्रेस में विलय पर अब तक फैसला नहीं अा पाया है। भारत निर्वाचन अायाेग के फैसले के बाद इन तीनों विधायकों को अब अधिक दिनों तक जेवीएम कोटे में रखना स्पीकर के लिए मुश्किल होगा। वैसे इस मामले में फैसले के लिए विधानसभा की ओर से महाधिवक्ता की राय ली जा रही है। स्पीकर ने सदन में कहा भी था कि इस मामले में अावश्यक प्रक्रिया कर रहे हैं अाैर महाधिवक्ता की राय मिलने के बाद इस पर फैसला करेंगे। इस बीच भारत चुनाव अायाेग ने बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झाविमाे के भाजपा में विलय काे अपनी मंजूरी देते हुए निर्वाचन अायाेग की सूची से झाविमाे का नाम हटा दिया। इतना ही नहीं, अायाेग ने झाविमाे के सिंबल काे भी फ्रीज कर दिया। अब तत्काल उस सिंबल का काेई उपयाेग नहीं कर पाएगा। इसकी सूचना भी झारखंड विधानसभा काे दे दी गई। एेसे में सवाल यह खड़ा हाे रहा है कि अब जबकि झाविमाे प्रजातांत्रिक नामक राजनीतिक दल का अस्तित्व नहीं रहा अाैर अाैर इसका सिंबल जब्त हाे गया है, तब इस पार्टी का काेई विधायक कैसे सदन में रह सकता है।
लखीसराय : बाइक सवार अपराधियाें ने प्रॉपर्टी डीलर काे मारी नाै गाेलियां, माैत
लखीसराय| लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने अापसी रंजिश में बुधवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे अपने अावासीय परिसर में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अरूण सिंह मूल रूप से पिपरिया के वलीपुर गांव के निवासी थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक छोड़कर पैदल हथियार लहराते फरार हो गए। अपराधियों ने अरूण सिंह को गला, सीना एवं बांह सहित शरीर के विभिन्न जगहों पर नौ गोलियां मारी। प्रॉपर्टी डीलर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
जदयृू ने हरिवंश-रामनाथ को फिर उतारा
पटना| जदयू ने बिहार से राज्यसभा की अपने हिस्से की दो सीटों पर मौजूदा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। भाजपा कोटे से डाॅ. सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर राज्यसभा जाएंगे। दिल्ली ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निवास पर बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में दोनों के नामों पर मुहर लगी। हरिवंश अभी राज्यसभा के उपसभापति हैं। उनके न रहने पर यह पद जदयू के पाले में नहीं रहता। रामनाथ, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। विवेक पिता की जगह दिल्ली जाएंगे। बिहार से रास की 5 सीटें खाली हो रही हैं।
बाबूलाल अाैर बंधु-प्रदीप के बारे में हाेना है निर्णय...
बाबूलाल मरांडी ने पहले बंधु तिर्की अाैर फिर प्रदीप यादव काे झाविमाे प्रजातांत्रिक पार्टी से निष्कासित किया। इसके बाद अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी बाबूलाल मरांडी ने भारत निर्वाचन अायाेग काे दी। साथ ही झारखंड विधानसभा के स्पीकर काे भी इसकी जानकारी दी। उधर, प्रदीप यादव अाैर बंधु तिर्की के कांग्रेस में विलय की जानकारी भी स्पीकर काे दाेनाें विधायकाें की अाेर से दी गई।
आयोग के फैसले की जानकारी मिली है, अवलोकन नहीं किया है
भारत निर्वाचन अायाेग द्वारा गत अाठ मार्च काे झाविमाे प्रजातांत्रिक के राजनीतिक दल की मान्यता समाप्त करने अाैर उसका सिंबल फ्रीज करने के फैसले में कहीं भी दसवीं अनुसूची का उल्लेख नहीं किया गया। एेसे में अब इस मामले में विधानसभा सचिवालय क्या कर सकता है या क्या करना चाहिए, इसकाे लेकर विधि विशेषज्ञ की राय लेने की बात हाे रही है। स्पीकर इस मामले में महाधिवक्ता से राय लेंगे। इस संबंध में स्पीकर रवींद्र नाथ महताे ने बुधवार काे बताया कि भारत निर्वाचन अायाेग के फैसले की जानकारी विधानसभा सचिवालय काे मिली है। एेसी सूचना उन्हें है, लेकिन वे अभी उसका अवलाेकन नहीं कर पाए हैं। अागे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस मामले में उन्हें विधि की राय लेनी हाेगी।
रुपए से भरा बैग छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीट-पीटकर मार डाला
भास्कर न्यूज | सोनबरसा (सीतामढ़ी)
सोनबरसा चौक पर एक व्यवसायी से रुपए छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। व्यवसायी से रुपए का झोला लेकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। एक बदमाश को नन्दीपत जीतू अन्तर्वर्ती महाविद्यालय के छात्रावास के पीछे झाड़ी से तो दूसरे काे बस स्टैंड के सामने झाड़ी से पकड़ा गया। दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी 20 वर्षीय पुत्र शाहरुख खान व सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला निवासी मो. कासिम के रूप में की गई है। पुलिस ने पिस्टल की मैगजीन व तीन गोली बरामद की है।
स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंदा; दो की मौत, 5 घंटे तक रोड जाम
भास्कर न्यूज | किसनपुर (सुपौल)
थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव के समीप एनएच-327 ‘ए’ पर सोमवार को अनियंत्रित स्कार्पियो (बीआर 07 पीए 9723) ने सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इसमें स्थानीय श्रीकांत राम (70) एवं रामकिसुन कामत (58) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई। जबकि इस दुर्घटना में उपेंद्र राम (35) एवं शिवकुमार (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों सुपौल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं।
घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच को पांच घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। उस दौरान आक्रोशितों ने स्कॉर्पियों को लाठी-डंडे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और ड्राइवर को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित मानने को तैयार नही थे। आक्रोशित मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में आरडीओ अजीत कुमार एवं अंचल अधिकारी नागेंद्र कुमार रस्तोगी व मुखिया इंद्रदेव साह जाम स्थल पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उचित मुआवजे के आश्वासन पर लोगों ने पांच घंटे बाद जाम समाप्त किया। इस बीच जाम के कारण एनएच से गुजरने वाले वाहनों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, घटना बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
दुमका: बाेलेराे के धक्के से डेढ़ वर्षीय बालक की माैत, मां की हालत गंभीर
भास्कर न्यूज | दुमका
मसलिया प्रखंड के नागरापाथर गांव के पास बोलेरो ने साइकिल सवार दंपती सहित दो बच्चे को धक्का मार दिया। घटना में डेढ़ वर्ष के बालक की मौत हो गई, जबकि बालक की मां की हालत नाजुक है। घटना बुधवार अपराह्न दो बजे की है। जानकारी के अनुसार भवेश सोरेन अपनी प|ी लील मुनी हेम्ब्रम एवं दो बच्चे के साथ ससुराल पलासी से अपने घर पकुड़तल्ला की ओर जा रहे थे। इस बीच नागरापाथर गांव के पास एक बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। इस दौरान महिला के हाथ से बालक छूटकर फेंका गया। घटना में पति एवं एक बेटी को भी हल्की चाेट लगी। दोनों को तुरंत इलाज के लिए मसलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे अजय सोरेन की मौत हो गई।
बोलेरो में साइकिल फंस जाने के कारण बोलेरो चालक साइकिल को घसीटते हुए तीन किमी दूर ले गया और साइकिल को छुड़ाकर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को बेलियाजोर जंगल से बरामद कर लिया। चालक बोलेरो की चाबी लेकर फरार हो गया है।
बाइक ने अाॅटाे में मारी टक्कर, 4 घायल
पबिया|गाेविंदपुर-साहेबगंज एडीबी सड़क पर बुधवार काे बाइक चालक ने अाॅटाे में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार लाेग घायल हाे गए। घटना के वक्त अाॅटाे से एक यात्री उतर रहा था तभी बाइक से जा रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र निमाई सेन ने अॉटो में टक्कर मार दिया।
हंसडीहा-दुमका रोड पर मिल्क वैन की चपेट में 9 वर्षीय बच्चे की मौत
दुमका | हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा क्षेत्र के बढ़ैत गांव के समीप मिल्क वैन की चपेट में 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गांव निवासी मुन्ना यादव के बड़े पुत्र आदर्श कुमार (9) सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इतने में हंसडीहा से दुमका की ओर जा रही तेज रफ्तार मिल्क वैन उसे कुचलते हुए फरार हो गईा। इधर घटना के तुरंत बाद आदर्श के परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए सरैयाहाट ले गए जहां चिकित्सकों न ेउसे देवघर रेफर कर दिया। देवघर में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि अत्यधिक खून बहने के कारण बच्चे की जान गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद आदर्श के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
मोतिहारी : रंग खेलने के बहाने घर में घुस कर किया दुष्कर्म
भास्कर न्यूज | गोविंदगंज (मोतिहारी)
मलाही थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव में मंगलवार को तीन बच्चों की मां के साथ उसके रिश्ते के देवर ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। घर के सभी लोग बच्चों के साथ होली खेलने गए थे।
पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच करा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में महिला ने थाना में आवेदन देकर अपने रिश्ते के देवर पप्पू यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। कहा है कि घर के सभी सदस्य होली के अवसर पर बच्चों के साथ रंग खेलने गए थे। इस दौरान पप्पू रंग खेलने के बहाने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को भी घटना के बारे में न बताने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उक्त आरोपी घर छोड़कर फरार है। जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पीएमसीएच से एनआईटी घाट तक 4 लेन कीएलिवेटेड सड़क मंजूर
पटना|पीएमसीएच से एनआईटी घाट तक 4 लेन एलिवेटेड सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पथ निर्माण विभाग के प्रेजेंटेशन में इस बात पर सहमति बन गई। परियोजना पर 315 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चिरैयाटांड़ पुल से कंकड़बाग काॅलोनी के लिए भी एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। जेपी सेतु के बगल में दीघा से नया गांव तक फोर लेन पुल के डीपीआर और गया में विष्णुपद मंदिर से सीता कुंड तक लक्ष्मण झूला (पैदल पथ) के डिजाइन को भी मंजूरी मिली। इसके निर्माण पर लगभग 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी कोने से 5 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।
अाजसू ने राेकी रघुवर की राह, जातीय पेंच में फंसे रवींद्र, दीपक बने भाजपा के उम्मीदवार
जीतेंद्र कुमार | रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर पार्टी ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार भराेसा जताया है। 25 फरवरी काे उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया ताे बुधवार काे उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी घाेषित कर दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सांसद रवींद्र राय अाैर दीपक प्रकाश टिकट की दाैड़ में थे। लेकिन अाजसू ने रघुवर की राह राेक दी ताे बिहार से विवेक ठाकुर का नाम फाइनल हाेने के बाद रवींद्र राय का नाम जातिगत समीकरण के कारण उलझ गया। अाैर दीपक प्रकाश काे प्रत्याशी घाेषित कर दिया गया। पार्टी सूत्राें के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व का संकेत मिल रहा था कि रघुवर दास के नाम पर अाजसू अंतिम समय में भी वाेट डालने से बिदक सकता है। भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय विधायक बने अमित यादव काे भी भराेसे में लेना मुश्किल हाे रहा था। क्याेंकि इनका टिकट कटने के पीछे रघुवर दास काे जिम्मेदार माना जा रहा था। रघुवर दास के नाम पर काेई भी नेता सरयू राय से भी समर्थन मांगने काे तैयार नहीं था।
तीसरी बार राज्यसभा जाने के लिए शिबू साेरेन ने भरा नामांकन, दाे अाैर सेट भरेंगे
भास्कर न्यूज | रांची
झारखंड में राज्यसभा की दाे सीटाें पर हाेने वाले चुनाव के लिए झामुमाे सुप्रीमाे शिबू साेरेन ने पहला नामांकन किया। उन्हाेंने बुधवार काे विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले वह 1998 अाैर 2002 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। अब तीसरी बार भी उनका चुना जाना लगभग तय है। पहले सेट के नामांकन में झामुमाे के 10 विधायक उनके प्रस्तावक बने हैं। ये हैं- जगरनाथ महतो, दिनेश विलियम मरांडी, मिथलेश कुमार ठाकुर, जिगा सुशासन होरो, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, विकास कुमार मुंडा, रामदास सोरेन, संजीव सरदार और समीर कुमार मोहंती। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च से पहले वह दाे अाैर सेटाें में भी नामांकन दाखिल करेंगे।
बैनर में नाम नहीं रहने पर जदयू छात्र नेता की हत्या
पटना | होली के बधाई संदेश के बैनर में नाम नहीं रहने पर विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कन्हैया के दोस्त चंदन को भी गोली मार घायल कर दिया। घटना मंगलवार देर शाम शास्त्रीनगर थाना के महेशनगर में हुई। कन्हैया को सीने में गोली मारी गई थी। गोलीबारी में कन्हैया का एक दोस्त बच गया। गोली मारने वाले कन्हैया के परिचित कुश, बंटी व आशुतोष हैं। कन्हैया के चचेरे भाई के बयान पर तीनों को नामजद किया गया है। देर रात पुलिस ने शास्त्रीनगर इलाके में छापेमारी कर बंटी और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। कुश फरार है। कन्हैया एएन कॉलेज में पीजी का छात्र था।
स्पीकर का फैसला अाने तक बाबूलाल, प्रदीप व बंधु काे रहना पड़ सकता है असंबद्ध विधायक
समस्या दूर करने के लिए जनता को समर्पित है हर दिन : सीएम
बेतिया : पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प, थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
खुद पर ‘लालू रंग’ चढ़ा कर तेजप्रताप बोले- लालू प्रसाद की कॉपी हो सकती है, पर उन जैसा कोई नहीं
प्रेमचंद मिश्रा ने कहा- पहले अपना घर संभाले जदयू
भास्कर न्यूज | रांची
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे यहां गांव की समृद्ध परंपरा रही है। इस परंपरा को और मजबूत करना है। आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते उनका यह दायित्व है कि लोगों की परेशानियों को दूर करें। इसके लिए हर दिन, हर घंटा जनता के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा में ग्रामीणों के परंपरागत स्वागत के बाद अपने विचार रख रहे थे।
होली और बाहा पर्व की शुभकामना देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि अपने पैतृक गांव नेमरा में अपने लोगों के बीच अाकर काफी अच्छा लग रहा है। मौके पर लोगों ने अपनी परेशानियों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बिहार.झारखंड**
नई दिल्ली, गुरुवार 12 मार्च, 2020 |
06
भाजपा पूरे देश में आंदोलन कर ले : हेमंत| स्पीकर द्वारा बाबूलाल मरांडी के मामले में फैसला नहीं करने पर भाजपा द्वारा 12 मार्च से राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह पूरे देश में आंदोलन कर ले। भाजपा को उनकी तरफ से शुभकामना है।
स्पीकर लेंगे विधि विशेषज्ञ की राय
जेवीएम का भाजपा में विलय का मामला }निर्वाचन अायाेग के फैसले की जानकारी विस सचिवालय पहुंची
लोगों ने स्कॉर्पियों को क्षतिग्रस्त किया, ड्राइवर को भी पीटा
वाहन मालिक और चालक पर दर्ज हुई एफआईआर, ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन पर ड्राइवर रवींद्र कुमार सिंह और वाहन मालिक जीवछ प्रसाद महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों को सरकारी स्तर से मिलने वाली सहायता राशि जल्द से जल्द दिलवाई जाएगी।
हादसा } सुपौल में हुई दुर्घटना, आक्रोशित लोगों ने एनएच पर जमकर किया प्रदर्शन
मसलिया प्रखंड के नागरापाथर गांव के पास हादसा
अर्शी नाज को भी मिला सहारा : मुख्यमंत्री की पहल पर कैंसर पीड़ित अर्शी नाज को भी मुख्यमंत्री गंभीर रोग उपचार योजना से लाभान्वित किया गया। धनबाद के उपायुक्त ने सूचित किया कि पीड़िता को तत्काल टाटा स्मारक हॉस्पिटल मुंबई में इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत कर अारटीजीएस से भुगतान किया जा रहा है।
दो बेटियों को इलाज में मदद दी| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद रिम्स में इलाजरत गिरिडीह की 12 वर्षीय सोनी कुमारी को इलाज में आर्थिक मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसे बेहतर इलाज के लिए राशि प्रदान की जाएगी। सीएम को उपायुक्त गिरिडीह ने यह सूचना दी है। सीएम ने ही उसका इलाज कराने का िनर्देश दिया था।
बगहा (बेतिया) | पटखौली थाना क्षेत्र के बांसगांव अवसानी गांव में होली के दिन मंगलवार को डीजे बजाने से रोकना पुलिस को महंगा पड़ा। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक पत्थरबाजी होती रही। एसडीपीओ संजीव कुमार व पटखौली थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में तीन ग्रामीण भी शामिल बताए गए हैं। इस मामले मे पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया हैै। डेढ़ से दो सौ ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 39 नामजद हैं।
बांसगांव अवसानी में होली के दिन डीजे पर अश्लील गीत बजाए जाने की सूचना पाकर रोकने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। डीजे बजा रहे लोग डीजे बंद करने के लिए तैयार नहीं हुए।
होली पर जोगीरा गाते लालू व राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव।
पटना| राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने होली के ‘लालू रंग’ से खुद को सराबोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी; वही रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ा, जोगीरा, लेकिन कहा कि ‘लालू जी जैसा नहीं हुआ जा सकता। लालू, लालू हैं। उनका कोई जोड़ नहीं है। लालू इज कमबैक।’ उन्होंने होली नहीं खेलने वाले नेताओं पर तंज कसा। बोले- ‘होली से कोरोना वायरस का बिल्कुल खतरा नहीं है।’ तेजप्रताप ने अपने आवास पर खूब होली खेली। तरह-तरह से। होली के गीत से लेकर जोगीरा तक गाया। ढोलक बजाया। साथ में पूरी मंडली। वह साइकिल चलाते हुए अपनी मां राबड़ी देवी के पास पहुंचे, उनका आशीर्वाद लिया। राबड़ी ने भी लोगों को गुलाल लगाए। लालू प्रसाद के बारे में पूछने पर तेजप्रताप भावुक हो गए, बोले- ‘मैं पिता जी को बहुत मिस करता हूं। हम उनकी कॉपी तो करते हैं, लेकिन उनके जैसा कोई भी नहीं हो सकता।’ कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र के घर भी खासा मजमा जुटा। सुमन मिश्र, मुशर्रफ अली, दिलीप पासवान, शमायल अहमद, सत्येंद्र सिंह, धर्मेंद्रधारी सिंह, कुमार रोहित, प्रमोद ओझा, राजेश सिंह हैदर आलम आदि ने खूब होली गायी।
कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने पार्टी में टूट की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि बेसिर-पैर के दावे होते रहते हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जदयू के नेता द्वारा कांग्रेस में तोड़फोड़ की बात करना साबित करता है कि सत्ताधारी दल राजनीतिक अपराध की साजिश रच रहा है। कांग्रेस या किसी भी दूसरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की बात करने की बजाय जदयू को अपना घर को संभालना चाहिए।
भास्कर न्यूज | पटना
जदयू ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश का साइड इफेक्ट जल्द ही बिहार में भी दिखेगा। बुधवार को जदयू नेता व भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी बड़ी टूट के कगार पर खड़ी है। कांग्रेस जिस तरह से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के कुनबे के आगे नतमस्तक हो चुकी है, उससे पार्टी के विधायकों में भारी बेचैनी के साथ-साथ नाराजगी भी है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कद्दावर नेता ने कांग्रेस का हाल देखकर पार्टी छोड़ने जैसा कठोर फैसला लिया। इससे बिहार में कांग्रेस के विधायकों का भी पार्टी छोड़ने का हौसला बढ़ा है। चुनाव से पहले कांग्रेस में बडी टूट होगी। कांग्रेस के दर्जनों विधायक जदयू की संपर्क में हैं। कांग्रेस के विधायकों को साफ लग रहा है कि अगर चुनाव में वे राजद के साथ मैदान में उतरे तो फिर कभी विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने राजद के आगे सरेंडर कर दिया था। नतीजा, राजद के साथ-साथ कांग्रेस का भी सफाया हो गया।कांग्रेस की लाचारी तो राज्यसभा चुनाव में खुल कर सामने आ गई है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्वी यादव को खुला पत्र लिखकर पुराने वादे की याद दिलाई, लेकिन राजद ने राज्यसभा की दोनों सीटें खुद के लिए रखकर कांग्रेस को धोखा दिया। आखिर कांग्रेस इस कदर राजद के सामने विवश क्यों है?
अशाेक चाैधरी बाेले } राजद के साथ विधानसभा चुनाव में जाने से डर रहे कांग्रेसी विधायक
विधानसभा सचिव कार्यालय में पर्चा भरते गुरुजी।
संपत्ति 10 माह में 24 लाख बढ़ी
शिबू साेरेन ने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 7.5 कराेड़ रुपए बताई है। अप्रैल 2019 में दुमका लाेकसभा सीट से चुनाव लड़ते समय उन्हाेंने हिंदू अविभाजित परिवार सहित कुल संपत्ति 7.26 कराेड़ बताई थी। अप्रैल 2019 में उन्हाेंने अपनी अचल संपत्ति 5.45 कराेड़ अाैर चल संपत्ति 2,29,67,962 रुपए बताई थी। अब उन्हाेंने अचल संपत्ति 5.5 कराेड़ अाैर चल संपत्ति 2,29,76,862 बताई है। इस तरह 10 महीने में शिबू सोरेन की संपत्ति में 24 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।
हरिवंश सिंह
रामनाथ ठाकुर
विवेक ठाकुर