पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • JEE Advance 2018: For The First Time Given Online Exams, Pen, Restriction On Taking Paper Too

जेईई एडवांस-2018 : पहली बार ऑनलाइन एग्जाम दिया, पेन, कागज ले जाने पर भी रही पाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.  नेशनल लेवल इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस परीक्षा 2018 का रविवार को शहर के पांच एग्जाम सेंटर्स आईईएस इंस्टीट्यूट, सैम कॉलेज, ट्रिनिटी और हेथवे सेंटर पर आयोजन किया गया। इस परीक्षा में भोपाल से करीब 2300 स्टूडेंट्स अपीयर हुए। सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे से शुरू हुए दोनों पेपर्स में इस बार 54-54 सवाल पूछे गए, जिसके लिए स्टूडेंट्स को 180-180 मार्क्स मिलने थे। स्टूडेंट्स के मुताबिक, इस बार पेपर-2 में मैथ्स सेक्शन इस बार थोड़ा टफ रहा, वहीं केमेस्ट्री के ऑर्गेनिक पार्ट के ट्रिकी सवालों ने स्टूडेंट्स को थोड़ा उलझा कर रखा। 

- एक्सपर्ट मितेश राठी ने बताया, इस बार भी दोनों पेपर्स में सिंगल आंसर टाइप, मोर दैन वन आंसर टाइप और इंटीजर टाइप सवाल पूछे गए। सिंगल आंसर टाइप सवालों में भी दोनों पेपर्स में अंतर नजर आया।

-पेपर-1 में जहां सिंगर आंसर टाइप सवाल पैराग्राम पर आधारित थे, जबकि पेपर-2 में यह सवाल मैच द कॉलम पैटर्न पर दिए गए। वहीं, मोर दैन वन आंसर टाइप सवालों में इस बार पार्शियल मार्किंग स्कीम लागू की गई, जिसमें यदि स्टूडेंट ने तीन सही जवाबों में दो को टिक किया है, तो उन्हें उसके अनुसार ही नंबर दिए जाएंगे। 
-एक्सपर्ट अभिषेक पाण्डेय ने बताया, पिछले साल 366 अंकों का पेपर रखा गया था, इस बार 360 अंकों में ही मार्किंग समेट दी गई थी। इंटीजर टाइप सवालों में आंसर की रेंज दशमलव के दो अंकों तक बढ़ाई गई, जिसके कारण स्टूडेंट्स और ज्यादा एक्यूरेट आंसर टिक करने का ऑप्शन मिल पाया। ओवरऑल देखें, तो पिछले साल की तुलना में पेपर थोड़ा कठिन रहा। पेपर्स को पिछले सवालों से कम्पेयर करें, तो पेपर-1 का पैटर्न 2017 की तरह था और पेपर-2 का पैटर्न 2014 से मेल खाता है। 

छात्रों की कड़ी परीक्षा 

- पहली बार पूरी तरह से आॅनलाइन हो रही इस परीक्षा में कड़ी पाबंदी लगाई गई है। छात्रों को पेन और कागज ले जाने पर भी रोक थी। पेन, कागज  और रफ पेपर सब परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने दिया।

25 मई को दी जाएगी आंसर-KEY
- स्टूडेंट्स को 25 मई को आंसर-की दी जाएगी। 29 मई को परीक्षा की सही आंसर-की जेईई एडवांस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने संभावित प्राप्तांकों का अनुमान लगा पाएंगे। 
परीक्षा में बैठेंगे 1 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स 
- 20 मई को होने जा रही जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए 2 लाख 31,024 स्टूडेंट्स में से 32 प्रतिशत यानी करीब 70308 स्टूडेंट्स परीक्षा में अपीयर नहीं होने वाले हैं। 8 मई को जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद इस बार की हाेस्ट आईआईटी कानपुर ने यह डाटा जारी किया है।

1.27 लाख स्टूडेंट्स दे रहे हैं एग्जाम 

- जिसके मुताबिक इस बार जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले 2.31 लाख स्टूडेंट्स में से केवल 1 लाख 60 स्टूडेंट्स ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। जेंडर वाइज देखें तो इस बार एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले 1.8 लाख मेल कैंडिडेट्स में से सिर्फ 1.27 लाख स्टूडेंट्स ने ही एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 50 हजार गर्ल्स में 32,923 फीमेल कैंडिडेट्स ने एडवांस में बैठने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...