पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) की एडवांस परीक्षा रविवार को ऑनलाइन हुई। इसमें मेंस की तरह मैथ्स के प्रश्न टफ थे। फिजिक्स के प्रश्न परीक्षार्थियों को राहत देने वाला था। लेकिन, केमिस्ट्री में आॅर्गेनिक ने छात्रों को उलझाया। रांची में करीब 3000 परीक्षार्थी जेईई एडवांस की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को इंट्री मिल रही थी। एग्जाम सेंटर पर सुबह नौ बजे घंटी बजी और मुख्य द्वार बंद हो गया। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। चैंप स्कवॉयर के निदेशक मनीष सिन्हा व मनीष आनंद ने कहा कि मैथ में कैलकुलेशन लंबा था। ऐसे प्रश्नों की संख्या अधिक थी। प्रश्न कॉन्सेप्ट आधारित थे।
केमिस्ट्री में अधिकांश टॉपिक किया गया था कवर
केमिस्ट्री के पेपर लगभग पिछले वर्ष की तरह ही थे। अधिकतर टॉपिक को कवर किया था। रिएक्शन पर जिसकी पकड़ होगी, वे आॅर्गेनिक पार्ट को अच्छी तरह हल किए होंगे। मैथ व केमिस्ट्री की तुलना में फिजिक्स आसान थे। थ्योरी व कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रश्न अधिक थे। छात्रों के अनुसार, इस पार्ट के प्रश्न आसानी से हल हो रहे थे। पेपर वन के प्रश्न पेपर टू की अपेक्षा आसान थे।
10 जून को घोषित होगा एडवांस के नतीजे
जेईई एडवांस का डिसप्ले आॅफ आंसर 29 मई को जारी कर दिया जाएगा। कैंडीडेट्स आंसर की पर फीडबैक 30 मई शाम 5 बजे तक दे सकते हैं। इसके बाद परिणाम 10 जून को जारी कर दिया जाएगा। इस रिजल्ट के आधार पर आईआईटी में नामांकन होगा।
पर्स, बेल्ट, अंगूठी व ऑर्नामेंट हटना पड़ा
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की कड़ाई से जांच हो रही थी। छात्राओं के कान, नाक, हाथ व गले में पहने सभी जेवरात हटाना पड़ा। इसी तरह छात्रों के पर्स, बेल्ट, अंगूठी व हाथ में पहना कड़ा और यहां तक की धागा भी हटाया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही थी। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेशपत्र व कोई एक पहचान पत्र ले जाने की अनुमति दी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.