पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेईई एडवांस परीक्षा रविवार को, गुवाहाटी जोन से हैं 11907 कैंडिडेट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. देशभर के आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 20 मई को होगा। आईआईटी गुवाहाटी जोन में इस बार 11907 परीक्षार्थी जेईई एडवांस में बैठेंगे। इसी जोन में आईआईटी पटना आता है। इस बार परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी। परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर के पास है। सभी आईआईटी को कोऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट बनाया गया है। जेईई एडवांस में कुल 164822 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जेईई एडवांस इस बार बिहार के 9 शहरों आरा, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर में लिया जाएगा। पिछले साल पटना, मुजफ्फरपुर, गया व कटिहार में हुआ था।

 

 

36 विदेशी परीक्षार्थी : जेईई एडवांस में 36 विदेशी परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। परीक्षा आयोजन समिति की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार सिर्फ 36 विदेशी छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

 

परीक्षा पैटर्न और शेड्यूल : परीक्षा 3 घंटे की होगी। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों अनिवार्य हैं। पेपर-1, 9 से 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। जेईई एडवांस के लिए अभ्यर्थी दो बार कोशिश कर सकते हैं।

 

किस जोन में कितने परीक्षार्थी

आईआईटी बॉम्बे 28813 आईआईटी दिल्ली 31884 आईआईटी गुवाहाटी 11907 आईआईटी कानपुर 20428 आईआईटी खड़गपुर 19145 आईआईटी मद्रास 38231 आईआईटी रुड़की 14414 कुल 164822

 

खबरें और भी हैं...