पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीतन राम मांझी पार्टी से निकाले गए

जीतन राम मांझी पार्टी से निकाले गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

पार्टी के नेता के सी त्यागी ने इस बारे में जानकारी दी है. त्यागी का कहना था, \'\'जीतन राम मांझी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. इस कारण उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है.अब वो पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं.\'\'

त्यागी का कहना था कि किसी भी पार्टी में पार्टी अध्यक्ष से बड़ा कोई नहीं होता है.

बिहार में कुल 238 सीटें हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नीतीश कुमार का दावा है कि उनके साथ जद यू के 99 विधायक हैं. जीतन राम मांझी ने अपने पक्ष में 12 विधायक होने का दावा किया है. इसके अलावा बीजेपी के पास 88 सीटें हैं बिहार विधानसभा में.

इसके साथ ही बिहार में चल रहा राजनीतिक संकट और गहरा हो गया है.

जेडीयू नेता पवन वर्मा का कहना है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर डेढ़ बजे राजभवन जाएंगे और वहां उनके समर्थक विधायकों की परेड की भी संभावना है.

अभी तक राज्यपाल के जेडीयू नेता नीतीश कुमार को सरकार बनाने का मौका देने या फिर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को विश्वासमत हासिल करने को कहे जाने की बात चल रही थी.

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस्तीफ़ा देने से मना करते हुए कहा था कि वो विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे.

जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने पत्र लिखकर मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए कहा था.

जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री बनाया था.

(यदि आप बीबीसी हिन्दी का एंड्रॉएड ऐप देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें. सोशल मीडिया जैसे फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी आप हमें फ़ॉलो कर सकते हैं.)