पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अक्षय तृतीया पर राजधानी में बिकी 80 करोड़ रुपए की ज्वेलरी, देर रात तक खुले रहे कई शोरूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.    अक्षय तृतीया पर खरीदारी ने शहर के सर्राफा बाजार को नई गति दी। नोटबंदी के बाद यह पहला मौका रहा जब बाजार अपनी सामान्य स्थिति में आया। बुधवार की देर शाम तक बाकरगंज, हथुआ मार्केट, मुरादपुर के बड़े स्टोर्स में रौनक रही। शहर के चुनिंदा स्टोर्स में ज्वेलरी की खरीदारी भी हुई और लोगों ने गोल्ड क्वाइंस भी खरीदे। खुदरा सर्राफा बाजार में लगभग 40 किलो सोने के आभूषण बिके। सिक्के और गोल्ड बिस्किट की मांग कम रही। कुल मिलाकर करीब 80 करोड़ के गोल्ड की बिक्री हुई। खरीदारी का सिलसिला बुधवार को दिनभर जारी रहा और बड़े स्टोर्स तो देर रात तक खुले रहे। 


भीड़ से बचने के लिए ज्यादातर ग्राहकों ने एडवांस ऑर्डर दे रखे थे जिसकी डिलीवरी उन्होंने बुधवार को ली। सोने के आभूषण के पारंपरिक बाजार में खरीद के लिए सबसे अधिक ग्राहक मुरादपुर, बाकरगंज, पटना सिटी चौक, बोरिंग रोड के बाजारों में दिखे। 

 

तनिष्क हथुआ मार्केट रोहन अग्रवाल ने बताया कि बाजार इस बार अच्छा रहा है। बिक्री 20-22 फीसदी बढ़ी है। वैवाहिक ज्वेलरी का हमारे स्टोर में बहुत बड़ा कलेक्शन है और शुद्धता पर टाटा की गारंटी तो है ही। इसलिए ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ा है। 

 

हथुआ मार्केट के रत्नालय ज्वेलर्स से साकेत केसरी ने बताया कि पूरी बिक्री में सोने की हिस्सेदारी 75 फीसदी से भी अधिक रही। बिक्री अच्छी हुई है। निश्चित तौर से कहा जा सकता है कि रेट अधिक होने से ग्राहकों ने लाइटवेट ज्वेलरी का रुख किया। हालांकि लगन होने से हेवी वैवाहिक ज्वेलरी भी बिकी। बाजार में उत्साह देखने को मिला।
 

सेविका ज्वेलर्स के मोहित खेमका ने बताया कि बाजार सामान्य से अच्छा रहा। ज्वेलरी की मांग ठीक रही है। अक्षय तृतीया की डिलीवरी के लिए अधिकतर ग्राहक एडवांस बुकिंग करा लेते हैं। इस साल रेट अधिक है फिर भी बिक्री ठीक है।

 

डाकबंगला स्थित हीरा-पन्ना के संचालक शेखर केसरी ने बताया कि हर तरह की ज्वेलरी की मांग रही। हमारे पास पारंपरिक ज्वेलरी, एंटिक के अलावा फ्यूजन और विदेशी ज्वेलरी डिजाइंस की बिक्री सबसे अधिक हुई। सभी को अक्षय तृतीया की बधाई।

 

कारें भी खूब बिकीं

कुछ लोगों ने कार भी खरीदी। टू-व्हीलर को लेकर कोई खास रेस्पांस नहीं दिखा। अलग-अलग शोरूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पटना में करीब 5-8 करोड़ के 4-व्हीलर बिके। हालांकि कार शोरूम वालों ने इसे नार्मल सेल पैटर्न ही बताया। 

 

 

अक्षय तृतीया के दिन पटना में जेवराती गोल्ड का रेट 

 

वर्षगोल्ड/10 ग्राम
201326,000
201430,010
201527,000
201630,000 
201727,900 
201831,000
खबरें और भी हैं...