जेवर: पुलिस ने एंबुलेंस में शराब ले जाते पकड़ा
जेवर| जेवर टोल चौकी पुलिस की टीम ने एंबुलेंस से शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक शराब तस्करों ने एंबुलेंस में स्ट्रेचर के ऊपर मरीज की तरह बोतलें रखकर उस पर कपड़े डाल रखे थे। साथ ही एक ग्लूकोज की एक बोतल टांगकर दूसरी बोतल में ग्लूकोज चढ़ा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की चेकिंग देख एंबुलेंस ड्राइवर पहले ही फरार हो गया।