- Hindi News
- National
- Ranchi News Jewelry Set And Purse Is Special In Wedding Lifestyle Exhibition
वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में खास है ज्वेलरी सेट व पर्स
सिटी रिपोर्टर|होटल कैपिटल हिल में वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन के दूसरे दिन खूब खरीदारी हुई। 15 मार्च तक चलनेवाले इस एग्जीबिशन में एंट्री टाइम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक है। एंट्री फीस 20 रुपए है। एंट्री फीस और शॉपिंग पर लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सिल्वर कॉइन दिया जाएगा। इस एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, कश्मीर, उदयपुर, नागपुर, कानपुर समेत कई शहरों के डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। यहां कुर्ती, प्लाजो, लहंगा, ब्राइडल वेयर, वेडिंग वेयर, पार्टी वेयर, वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न, होम डेकोर, डिजाइनर ब्लाउज, साड़ी, ज्वेलरीज कलेक्शन की विशाल रेंज है। रांची से निधि लेकर आई है हैंड क्राफ्ट पंजाबी जूती। इसकी खासियत यह है कि यह इंटीक्रेटली डिजाइन है। इसकी कीमत है 1500 से 1800 रुपए तक है। वही यूटिलिटी टोड्स बैग फैब्रिक कॉर्टन के कपड़े से बनाया गया है। यहां डिफरेंट डिजाइन के लेडीज पर्स भी बिक रहे हैं। ब्यूटीफुल ज्वेलरी सेट, रिंग, टॉप्स, इयररिंग्स, मांगटिका और ब्रेसलेट की भी डिमांड है।