झारखंड ने जीएसटी मद में केंद्र से मांगे 488 कराेड़ रु
केंद्र सरकार का अाश्वासन अति अावश्यक हाेने पर उपलब्ध कराई जाएगी राशि
पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची
झारखंड ने शनिवार काे केंद्र सरकार से राज्य का केंद्र के पास जीएसटी में अपने हिस्से का बकाया 488 कराेड़ रुपए की मांग की। केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्याें के वित्त मंत्रियाें की जीएसटी के मुद्दे पर ही बैठक बुलाई थी। उस बैठक में झारखंड समेत अन्य राज्याें के वित्त मंत्रियाें ने अपने हिस्से के जीएसटी के बकाया राशि की मांग की। झारखंड के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने इस संबंध में बताया कि झारखंड का 488 कराेड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बकाया है। बैठक में राज्य काे जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई तब केंद्रीय वित्त मंत्री की अाेर से कहा गया कि राजस्व की कम उगाही हाेने की वजह से इस समय सरकार के खजाने में पैसे की कमी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अाश्वासन दिया कि ज्यादा अावश्यक हाेने पर केंद्र सरकार अनुपूरक बजट में पास कराकर संबंधित राशि राज्याें काे साैंपेगी। केंद्र भी पैसे देने के प्रति सजग है। राज्याें काे इसके लिए परेशान नहीं हाेने दिया जाएगा।