पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इनमें वे बच्चों के आंकड़े अपडेट करेंगे। सीडीपीओ की जवाबदेही होगी कि वे सेविकाओं को स्मार्ट फोन का उपयोग करने और इसमें आंकड़े अपडेट करने के लिए प्रशिक्षित करें। वे गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
- सीएम ने कहा कि राज्य के आठ जिलों में रेडी टू ईट बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। जनवरी 2019 से इसका काम शुरू होगा। प्लांट से आंगनबाड़ी केन्द्रों तक रेडी टू ईट का परिवहन भी सखी मंडलों के माध्यम से ही किया जाएगा। महिलाएं ही इन कंपनियों की मालिक होंगी।
19 से 21 मई तक गोमिया में करेंगे रोड शो
- मुख्यमंत्री रघुवर दास का गोमिया चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय हो चुका है। वे भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह के पक्ष में तीन दिन तक क्षेत्र में रोड शो के साथ-साथ कई आम सभाओं को भी संबोधित करेंगे।
- पार्टी महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि 19 को पेटरवार, 20 को कसमार और 21 को गोमिया प्रखंड में मुख्यमंत्री का रोड शो का कार्यक्रम हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.