पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Jharkhand Police Association Objected To Delegate In Central Federation Elections

झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय महासंघ के चुनाव में डेलीगेट पर जताई आपत्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय महासंघ का चुनाव 15 मार्च को है। नामांकन प्रक्रिया 22 से 25 फरवरी के बीच संपन्न हो चुकी है। चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह व महामंत्री पद के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो ने डेलीगेट पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि वर्तमान पदाधिकारियों ने संघीय संविधान का दुरुपयोग किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि संगठन महामंत्री का का पद झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के लिए सुरक्षित है।
खबरें और भी हैं...